एक्सप्लोरर

झारखंड कांग्रेस चीफ बोले- BJP सरकार अपनी नाकामयाबी छुपाने के लिए राम मंदिर का मुद्दा उठा रही

झारखंड कांग्रेस प्रमुख रामेश्वर उरांव ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए अयोध्या राम मंदिर के मुद्दे को उठा रही है.

नई दिल्ली: झारखंड कांग्रेस प्रमुख रामेश्वर उरांव ने आरोप लगाया है कि बीजेपी राज्य में अयोध्या राम मंदिर के मुद्दे को उठाकर सरकारी नाकामी से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है. बता दें कि बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने यहां एक चुनावी रैली में अयोध्या का मामला उठाया था. इसी के बाद झारखंड कांग्रेस प्रमुख ने यह बयान दिया है. अमित शाह ने कांग्रेस पर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया था. रामेश्वर उरांव ने यह भी कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी स्थानीय मुद्दों पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है.

नौकरशाही से राजनीति में आए उरांव को अगस्त महीने में झारखंड कांग्रेस प्रमुख बनाया गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी में अब गुटबाजी में कमी आई है और चुनाव के बाद राज्य इकाई के पदों को पुनगर्ठित किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘ पार्टी में गुटबाजी थी जो बाधाएं पैदा कर रही थी लेकिन ऐसे गुट जो बाधा डाल रहे थे, वह पार्टी से जा चुके हैं. डॉक्टर अजय कुमार, सुखदेव भगत और प्रदीप कुमार बालमुचु जा चुके हैं.’’ उरांव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) दल मिलकर मुख्यमंत्री रघुबर दास नीत बीजेपी सरकार को रोकने की ‘ईमानदार कोशिश’ कर रहे हैं.

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि गठबंधन राज्य की सड़कों की खराब स्थिति, अनियमित तौर पर जल और बिजली आपूर्ति, शिक्षकों की कमी की वजह से राज्य के स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा में गुणवत्ता की कमी का मुद्दा उठा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं न कि राष्ट्रीय मुद्दों पर.’’

बीजेपी सरकार लोगों तक  रोजी-रोटी पहुंचाने में विफल- रामेश्वर उरांव

चुनावी रैलियों में अमित शाह द्वारा अयोध्या राम मंदिर का मामला उठाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह एक ‘व्यर्थ कोशिश’ है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ ही इस मामले का हल निकल चुका है. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ बीजेपी सरकार लोगों तक रोजी-रोटी पहुंचाने में विफल रही है इसलिए वह ध्यान भटकाने के लिए अयोध्या जैसे मामले उठा रही हैं.’’ उनसे जब चुनाव में बीजेपी द्वारा ‘राष्ट्रवाद’ का सहारा लेने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राज्य में सभी राष्ट्रवादी हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘आदिवासी राष्ट्रवादी लोग हैं और इसलिए बीजेपी हमें राष्ट्रवाद नहीं सिखा सकती है.’’ कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि बीजेपी सरकार राज्य में पीट-पीटकर हत्या वाली घटनाओं (मॉब लिंचिंग) और भुखमरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम रही है. जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी ने चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा राज्य में की है और संयुक्त रूप से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है. झारखंड में पांच चरणों में 30 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर के बीच चुनाव आयोजित किए जाएंगे और वोटों की गिनती 23 दिसंबर को होगी.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्रः सुप्रीम कोर्ट से चारों पक्षों को नोटिस, जानें- सुनवाई के दौरान किस वकील ने क्या दलील दी?

देखिए ABP News का नया शो 'हमारा संविधान', समझिए भारत के संविधान का हर पहलू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक
PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक
EXPLAINED: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
EXPLAINED: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?
राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget