एक्सप्लोरर

Jharkhand By Election Result 2020: एक क्लिक में पढ़ें किसे हो रहा है फायदा

Jharkhand By Election Result 2020: झारखंड के बेरमो में कांग्रेस के अनूप सिंह ने बड़ी बढ़त बरकरार रखी है वहीं दुमका में बीजेपी की लुईस मरांडी पिछड़ गयी हैं.

रांची: झारखंड में दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में तेरह चरण की मतगणना संपन्न हो गयी है और पड़ोसी बिहार के रुझानों के विपरीत पहली बार दोनों सीटों पर भाजपा पीछे हो गयी है जबकि सत्ताधारी गठबंधन ने दोनों ही स्थानों पर बढ़त बना ली है.

बेरमो में जहां कांग्रेस के अनूप सिंह ने बड़ी बढ़त बरकरार रखी है वहीं दुमका में भाजपा की लुईस मरांडी पहली बार पिछड़ गयी हैं और अब वह 2800 मतों से पीछे हो गयी हैं और यहां सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के बसंत सोरेन ने बढ़त बना ली है.

झारखंड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हीरालाल मंडल ने बताया कि राज्य की बेरमो एवं दुमका विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों में मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से ही शांतिपूर्वक जारी है और अब तक तेरह चरणों की हुई मतगणना में दुमका में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने भाजपा की लुईस मरांडी से 2800 मतों की बढ़त बना ली है. इससे पहले बसंत 11वें चरण तक लगातार लुईस मरांडी से पीछे चल रहे थे.

दूसरी ओर बोकारो की बेरमो विधानसभा सीट पर तेरह चरणों की मतगणना में कांग्रेस के अनूप सिंह ने भाजपा के योगेश्वर महतो पर 13204 मतों की बड़ी बढ़त बना ली है.

तेरह चरणों के बाद दुमका में जहां भाजपा की मरांडी को कुल 54567 मत प्राप्त हुए हैं वहीं झामुमो के बसंत सोरेन को 57367 मत प्राप्त हुए हैं. महत्वपूर्ण है कि अब तक सिर्फ शहरी इलाकों की मतगणना हुई थी और ग्रामीण इलाकों में मतगणना प्रारंभ होते ही भाजपा की मरांडी, बसंत से तेजी से पिछड़ने लगी हैं.

बेरमो में तेरह चरण की मतगणना के बाद अब तक भाजपा के योगेश्वर महतो को जहां 57,835 मत प्राप्त हुए हैं वहीं कांग्रेस के कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को कुल 71,039 मत प्राप्त हुए हैं जिसके चलते अब वह 13204 मतों के बड़े अंतर से भाजपा उम्मीदवार से आगे हो गये हैं.

राज्य की दोनों सीटों पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था. झारखण्ड में दुमका एवं बोकारो जिला अंतर्गत 10 दुमका तथा 35 बेरमो विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना भारी सुरक्षा के बीच मंगलवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई.

दुमका सीट पर इन उपचुनावों में कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिनके भाग्य का फैसला आज शाम तक हो जायेगा. राज्य की इस प्रतिष्ठापरक सीट को बचाने के लिए जहां सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सब कुछ दांव पर लगा दिया वहीं वर्ष 2014 में इस सीट को जीतने वाली भाजपा ने भी उपचुनाव में इस सीट को वापस जीतने के लिए पूरा जोर लगाया है जिससे यहां मुकाबला कांटे का होने की संभावना थी.

दुमका सीट पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिसंबर में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की तत्कालीन कल्याण मंत्री लुईस मरांडी को 13188 मतों से पराजित किया था लेकिन वह निकट की बरहेट विधानसभा सीट से भी चुनाव जीते थे और बाद में उन्होंने बरहेट सीट अपने पास रखी और दुमका सीट खाली कर दी जिसके कारण यहां उपचुनाव कराने पड़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget