एक्सप्लोरर

एग्जिट पोल में बिगड़ा झारखंड का गणित, कैसे बनेगी स्थिर सरकार?

अगर आंकड़ों और सर्वे के आधार पर देखें तो काफी हद तक त्रिशंकु विधानसभा की उम्मीद दिख रही है. AJSU और जेवीएम किंग न सही लेकिन किंग मेकर जरूर बन सकते हैं.

रांची: कल यानि सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं. लेकिन नतीजों से ठीक पहले जिस तरह की तस्वीर एग्जिट पोल में दिखाई दे रही है उससे लगता नहीं कि स्थिर सरकार बन पाएगी. C-वोटर और एबीपी न्यूज़ के संयुक्त सर्वे में बीजेपी-32, महागठबंधन-35, जेवीएम-3, आजसू-5, और अन्य 6 सीट हासिल करते दिख रहे हैं. लेकिन बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए 41 सीटों की जरूरत है जो कि सर्वे के मुताबिक किसी भी दल या गठबंधन को मिलती नहीं दिख रही है. तो आखिर सरकार की तस्वीर क्या होगी? क्या झारखंड में भी त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनती दिख रही है? अगर आंकड़ों और सर्वे के आधार पर देखें तो काफी हद तक त्रिशंकु विधानसभा की उम्मीद दिख रही है. राज्य में विधानसभा की 81 सीटें हैं.

झारखंड राज्य का गठन सन 2000 में हुआ था, और तब से अब तक के इतिहास पर अगर नजर डालें तो 2014 की रघुवर सरकार से पहले किसी भी दल या गठबंधन ने 5 सालों तक अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है. इसबार के नतीजे अगर एग्जिट पोल के करीब आये तो दल बदल या खरीद फरोख्त के खेल से भी इंकार नहीं किया जा सकता है. लेकिन शायद इससे भी पहले पार्टियों का आपसी गणित शुरू हो जाये. जैसे अगर बीजेपी 41 के करीब नंबर लाने में कामयाब हो जाती है तो बहुत मुमकिन है कि पुराना सहयोगी आजसू बीजेपी के साथ आ जाये, या अगर बीजेपी 41 से काफी दूर रहती है तो मुमकिन है कि जेवीएम को भी साथ ले लिया जाए.

झारखंड में इस समय की राजनीतिक चर्चाओं पर गौर करें तो एक धड़ा ये भी है जो ये मानता है कि अगर जेवीएम और बीजेपी साथ आते हैं तो जेवीएम पार्टी का बीजेपी में विलय हो सकता है, और बाबूलाल मरांडी एक बार फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बीजेपी नेता के तौर पर बैठ सकते हैं. अब से कुछ घंटों बाद जब EVM में वोटों की गिनती शुरू होगी तो कयास और चर्चाओं का दौर रुक जाएगा और असली नतीजे सबके सामने होंगे. लेकिन मौजूदा हालात को देखें तो एकबात तो साफ लग रही है कि AJSU और जेवीएम किंग न सही लेकिन किंग मेकर जरूर बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

जानिए- झारखंड में नागरिकता कानून और राम मंदिर जैसे बड़े मुद्दों से कैसे दूर रही कांग्रेस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget