एक्सप्लोरर

जानिए- झारखंड में नागरिकता कानून और राम मंदिर जैसे बड़े मुद्दों से कैसे दूर रही कांग्रेस?

कांग्रेस ने पूरा फ़ोकस सिर्फ़ झारखंड के मुद्दों पर ही रखा. दिल्ली से भी जो नेता सभा करने जाते थे तो उनको भी यही हिदायत दी जाती थी कि कुछ भी करके आप सिर्फ़ झारखंड की ही बात करें.

नई दिल्ली: सोमवार 23 दिसंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आप सबके सामने होंगे. झारखंड की जनता ने रघुवर दास पर दोबारा भरोसा किया है या फिर कांग्रेस और जेएमएम की सरकार आ रही है, यह बस कुछ घंटे में पता चल जाएगा. तमाम एग्जिट पोल पर यक़ीन करें तो लगता है कि रघुवर सरकार पर झारखंड की जनता को भरोसा नहीं रहा. दरअसल, इसकी बड़ी वजह है इस चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम की रणनीति.

जेएमएम क्योंकि क्षेत्रीय पार्टी है तो ज़ाहिर है कि वो राज्य के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ रही थी. लेकिन समस्या कांग्रेस के सामने थी कि वो कैसे राष्ट्रीय मुद्दों से दूर रहकर झारखंड की जनता से जुड़े या यूं कहा जाए कि सिर्फ़ लोकल मुद्दों पर ही चुनाव लड़े. इसके लिए कांग्रेस ने एक रणनीति तैयार की जिसमें बड़े-बड़े पोस्टर छपवाए गए. लेकिन हर पोस्टर पर बड़े नेताओं की तस्वीर की ज़गह लोकल मुद्दों पर ज़्यादा ज़ोर दिया गया. इसी तरीक़े से टीवी, रेडियो और अख़बार के इश्तहारों में भी झारखंड के मुद्दों को उजागर किया गया. जिसमें बेरोज़गारी, आदिवासी, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और महिला सुरक्षा जैसे तमाम सवाल थे जो बीजेपी की सरकार से पूछे गए.

फिर उसके बाद कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती थी संसद में चल रहा नागरिकता क़ानून का मुद्दा. वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जब नागरिकता क़ानून और राम मंदिर जैसे मसलों पर भाषण देते थे तो कांग्रेस को लगता था कि इससे ध्रुवीकरण हो सकता है. लेकिन इन जटिल मुद्दों के सामने भी कांग्रेस ने पूरा फ़ोकस सिर्फ़ झारखंड के मुद्दों पर ही रखा.

दिल्ली से जो कांग्रेस के नेता सभा करने जाते थे तो उनको भी यही हिदायत दी जाती थी कि कुछ भी करके आप सिर्फ़ झारखंड की ही बात करें. कोई राष्ट्रीय बात करने का फ़ायदा नहीं होगा. एक समय आया जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी. लेकिन चिदंबरम ने भी पहले देश की अर्थव्यवस्था पर बात की और उसके बाद झारखंड की अर्थव्यवस्था पर सरकार से सवाल पूछे. झारखंड कांग्रेस के लिए यह बहुत राहत भरी खबर थी क्योंकि सबको डर था कहीं चिदंबरम कोई राष्ट्रीय पर बहस न छेड़ दें और पूरा मुद्दा जो अभी तक राज्य तक सीमित था वो राष्ट्रीय मुद्दों पर ना चला जाए. दरअसल, यही चुनौती कांग्रेस के सामने हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में भी थी. इन दोनों राज्यों में कांग्रेस के सामने अनुच्छेद 370 सबसे बड़ी चुनौती था.

यह भी पढ़ें-

NRC पर पीएम मोदी बोले- इसे लेकर गलत बातें फैलाई जा रही हैं, डिटेंशन सेंटर की बात झूठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
PM मोदी वीडियो बैन मामला: बवाल के बाद फेसबुक ने मानी गलती, सरकार ने किया तलब
PM मोदी वीडियो बैन मामला: फेसबुक ने मानी गलती, सरकार ने किया तलब
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget