एक्सप्लोरर

झारखंड: हेमंत सोरेन की बीजेपी को दो टूक, मध्य प्रदेश का दांव यहां नहीं चलेगा

राज्यसभा के नामांकन के लिए 13 मार्च आखिरी तारीख है और झारखंड से राज्यसभा की 2 सीटें हैं. JMM की तरफ से शिबू सोरेन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है, जिनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है.

रांची: मध्य प्रदेश की राजनीति में जिस तरह से भूचाल मचा हुआ है, उसको देखते हुए देशभर के अन्य गैर बीजेपी शासित राज्यों में भी एक तरह से शंका का माहौल बना हुआ है. बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के राज्यसभा नामांकन के मौके पर झारखंड विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

पत्रकारों ने मध्य प्रदेश की राजनीति में जिस तरह की परिस्थितियां चल रही हैं, उसको लेकर सवाल पूछे कि कहीं बीजेपी का अगला नंबर झारखंड तो नहीं? इसपर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बीजेपी अगर झारखंड में इस तरह की कोशिश करेगी, तो उसको यहां राजनीति का ये दांव महंगा पड़ सकता है.

आपको बता दें कि राज्यसभा के नामांकन के लिए 13 मार्च आखिरी तारीख है और झारखंड से राज्यसभा की 2 सीटें हैं. JMM की तरफ से शिबू सोरेन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है, जिनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है. सिर्फ चुनाव की औपचारिकताएं ही बची हैं. वहीं, कांग्रेस भी 18 विधायकों के साथ दूसरी सीट पर दावेदारी कर रही है, जबकि जीत के लिए कम से कम 27 विधायकों का प्रथम वरीयता मत जरूरी है. ऐसे में कांग्रेस को अपने सहयोगी दल JMM के साथ-साथ अन्य दलों और निर्दलीय विधायकों से उम्मीद है. हालांकि अभी तक कांग्रेस की तरफ से किसी के भी नाम की घोषणा नहीं कि गई है, जबकि नामांकन के लिए महज 48 घंटों का वक्त बचा है.

वहीं BJP ने नवनियुक्त झारखंड BJP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को अपना प्रत्याशी बनाया है. कयास लगाए जा रहे थे कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ही BJP के उम्मीदवार होंगे, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 26 विधायकों के मतों के बाद 1 विधायक के मत की और जरूरत थी, जिसको सहयोगी पार्टी रही आजसू या किसी निर्दलीय विधायक से पूरा किया जाता, लेकिन शायद रघुवर दास के नाम पर समर्थन न मिलने की वजह से पार्टी ने दीपक प्रकाश को अपना उम्मीदवार बनाया है.

ये भी पढ़ें:

युवा नेतृत्व के हाथों में दिल्ली कांग्रेस की कमान, अनिल चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष 

मध्य प्रदेश में सियासत तेज, कमलनाथ सरकार ने सिंधिया के प्रभाव वाले पांच जिलों के कलेक्टर बदले 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
Lehra Do Tiranga March Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget