एक्सप्लोरर

युवा नेतृत्व के हाथों में दिल्ली कांग्रेस की कमान, अनिल चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष

उपाध्यक्षों में सबसे अहम नाम है अभिषेक दत्त का. दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के पार्षद अभिषेक दत्त को बीते विधानसभा चुनाव में सभी कांग्रेस उम्मीदवारों में सबसे अधिक वोट प्रतिशत मिला. उन्हें दिल्ली कांग्रेस के भविष्य के अहम चेहरे के तौर पर देखा जाता है.

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव में हुई पार्टी की दुर्गति के महीने भर बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली कांग्रेस की कमान युवा नेतृत्व को सौंपते हुए अनिल चौधरी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके साथ ही पांच उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें चार युवा हैं. दिलचस्प यह है कि पांच उपाध्यक्षों में से तीन दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेताओं के बेटे-बेटी हैं.

नियुक्ति के एलान के बाद दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष अनिल चौधरी ने ABP न्यूज से कहा कि "मैं गौरवान्वित हूं कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मुझ जैसे सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है. फिलहाल मेरा ध्यान उत्तरपूर्वी दिल्ली के दंगा पीड़ितों के राहत कार्य पर है. पार्टी के सभी साथियों के सहयोग से हम दिल्ली में वापसी करेंगे."

43 साल के अनिल चौधरी फिलहाल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के तौर पर ओडिसा कांग्रेस के सह प्रभारी हैं. वह पूर्वी दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा से विधायक रह चुके हैं. गूजर समाज से आने वाले अनिल चौधरी दिल्ली यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. अनिल चौधरी की छवि युवा जुझारू नेता की है, लेकिन अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर बेहद कठिन परीक्षा का सामना करना पड़ेगा.

उपाध्यक्षों में सबसे अहम नाम है अभिषेक दत्त का. दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के पार्षद अभिषेक दत्त को बीते विधानसभा चुनाव में सभी कांग्रेस उम्मीदवारों में सबसे अधिक वोट प्रतिशत मिला. उन्हें दिल्ली कांग्रेस के भविष्य के अहम चेहरे के तौर पर देखा जाता है.

पूर्व विधायक और दलित नेता जयकिशन को उपाध्यक्ष बनाया गया है. अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की सूची में जयकिशन सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं.

दिल्ली कांग्रेस की नियुक्तियों में भी परिवारवाद की छाप दिखाई देती है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा और जेपी अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल और पूर्व विधायक हसन अहमद के बेटे अली मेहंदी को उपाध्यक्ष बनाया गया है. हालांकि जहां मुदित काफी समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं और अली मेहंदी दिल्ली कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हैं, वहीं कुछ महीनों पहले राजनीति में आई शिवानी चोपड़ा का इस सूची में होना हैरानी भरा है, जबकि पार्टी के पास अलका लांबा जैसा विकल्प मौजूद था. इसी तरह पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव और राजेश लिलोठिया जैसे नेताओं का नाम भी सूची से नदारद है.

पिछले महीने आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने अब तक का सबसे बुरा प्रदर्शन किया. पार्टी खाता खोलने में तो नाकाम रही ही, वोट शेयर लुढ़क कर 4 प्रतिशत रह गया. ऐसे में नई नियुक्तियों से साफ है कि कांग्रेस ने भविष्य की राजनीति के लिए युवा नेतृत्व पर भरोसा किया है. लेकिन दिल्ली में कांग्रेस की वापसी करवा पाना नए और 'अनुभवहीन' नेतृत्व के लिए बेहद मुश्किल भरा होगा.

दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद सुभाष चोपड़ा ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश और पीसी चाको ने प्रभारी पद से इस्तीफा दिया था. इसके बाद पहले शक्ति सिंह गोहिल दिल्ली के प्रभारी बने और अब अनिल चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है. नई टीम की पहली बड़ी परीक्षा 2022 में होने वाले नगर निगम चुनाव में होगी.

ये भी पढ़ें:

बीजेपी में शामिल होने के बाद बोले सिंधिया- मध्य प्रदेश में तबादला उद्योग चल रहा है 

कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ने के बाद सिंधिया ने थामा बीजेपी का दामन, जेपी नड्डा रहे मौजूद 

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...मैं 2 ही छंद गाऊंगा'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget