एक्सप्लोरर

तेज प्रताप के बयान पर जेडीयू ने लिखा खुला खत, लालू यादव को बताया 'लाचार पिता'

जेडीयू ने लालू यादव से पूछा है कि परिवार के दूसरे सदस्यों -मां, भाई, बहन- के नाम के आगे भी तेज प्रताप 'दागी' (आरोपी) शब्द का प्रयोग करता होगा. राजनीति को व्यवसाय बनाने और अवैध तरीके से धनसंग्रह के लिए आप पर आरोप लगाता होगा, तब आपको कैसा लगता होगा?

पटना: बिहार में सत्तारूढ जनता दल (युनाइटेड) ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के नाम एक खुला पत्र जारी किया है. इस पत्र में पूर्व मंत्री तेज प्रताप की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर जमकर निशाना साधा है. पत्र के माध्यम से जेडीयू ने लालू प्रसाद से कई सवाल भी पूछे हैं. जेडीयू प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि जो जैसा फसल बोएगा, वैसी ही काटेगा. जैसा अन्न जल ग्रहण करेंगे, वैसी ही बुद्धि और विचार होंगे.

पत्र में लालू यादव को एक 'लाचार पिता' बताते हुए कहा गया है, "हो सकता है कि आप अपने बेटे के सामने लाचार हैं, इसलिए तेज प्रताप के बयानों पर न असहमति जताई और न ही ऐसे बयानों की निंदा की. बल्कि इसे एक जावन बेटे से जोड़कर मामले को टाल दिया."

पत्र में कहा गया है कि आपने तेज प्रताप को जवान बेटा होने के नाते ऐसे बयान देने पर अप्रत्यक्ष रूप से एक प्रकार से सहमति जता दी. पत्र के माध्यम से जेडीयू ने लालू प्रसाद से प्रश्न किया है, "तेज प्रताप के व्यवहार पर आपको गर्व होता होगा. लेकिन बिहार की जनता के सामने आप स्पष्ट कीजिए कि ऐसी बातें बोलने की आदत के कारण आपका बेटा आपको सजायाफ्ता पिता कहता होगा, तब आपको कैसा लगता होगा?"

जेडीयू ने लालू यादव से पूछा है कि परिवार के दूसरे सदस्यों -मां, भाई, बहन- के नाम के आगे भी तेज प्रताप 'दागी' (आरोपी) शब्द का प्रयोग करता होगा. राजनीति को व्यवसाय बनाने और अवैध तरीके से धनसंग्रह के लिए आप पर आरोप लगाता होगा, तब आपको कैसा लगता होगा? यही नहीं आपके अवैध तरीके से धन संग्रह के कारण स्वास्थ्य मंत्री की कुर्सी जाने के लिए वह (तेज प्रताप) आपको ही जिम्मेदार भी बताता होगा, तब आपको कैसा लगता है?

गौरतलब है कि अपने पिता लालू की सुरक्षा में कटौती के बाद तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खाल उधेड़ने तक की धमकी दी थी. इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को घर में घुसकर मारने की बात कही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget