एक्सप्लोरर

Bihar Special Status: संजय झा के कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही JDU ने बढ़ाई BJP की टेंशन, रख दी ये बड़ी मांग

Bihar Special Status: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग लंबे समय से की जा रही है. आरजेडी ने भी जेडीयू से गुजारिश की थी कि उसे केंद्र सरकार से बिहार को उसका हक दिलाना चाहिए.

JDU News: दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. संजय झा पार्टी के पहले कार्यकारी अध्यक्ष हैं. राजधानी में हुई इस बैठक में संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव खुद पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही लेकर आए. हालांकि, जहां एक ओर जेडीयू की बैठक में पार्टी को अपना पहला कार्यकारी अध्यक्ष मिला है, वहीं इसने बीजेपी की टेंशन भी बढ़ा दी है. 

दरअसल, जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार के लिए केंद्र सरकार से स्पेशल कैटेगरी स्टेटस (विशेष राज्य) देने या स्पेशल पैकेज की मांग करते हुए एक प्रस्ताव भी पारित हुआ. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग काफी लंबे अरसे से की जा रही है. जेडीयू की बैठक में इस बात को माना गया कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जा दिए जाने का इंतजार काफी लंबे समय से है. राज्य के आर्थिक विकास के लिए इस पर फैसला करना बेहद जरूरी हो गया है. अब देखना है कि बीजेपी इसे मानती है या नहीं.

बिहार आरक्षण कानून को सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती: केसी त्यागी

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेकर बाहर आए जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि बिहार आरक्षण कानून पर लगी रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी. उन्होंने कहा कि हम बिहार को विशेष राज्य का दर्ज दिलाने के लिए लड़ते रहेंगे. केसी त्यागी ने कहा, "उन्होंने (सीएम नीतीश कुमार) राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सामने ऐलान किया है कि अब वह हमेशा एनडीए गठबंधन का हिस्सा रहेंगे. बिहार हाईकोर्ट द्वारा रोके गए आरक्षण को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे."

बिहार के विशेष दर्जे के लिए लड़ते रहेंगे: केसी त्यागी

जेडीयू के वरिष्ठ नेता ने कहा, "राज्यसभा सांसद संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. हम विशेष दर्जा और आर्थिक पैकेज के लिए लड़ते रहेंगे." जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव में अभी बहुत समय है. बैठक में नीट को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है. संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. वह पार्टी को मजबूत करेंगे. पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया जाएगा. राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में तय हुआ कि 2025 का चुनाव नीतीश की अगुवाई में लड़ा जाएगा.

यह भी पढ़ें: संजय झा बने JDU के कार्यकारी अध्यक्ष, कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget