एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह के हनुमान चालीसा वाले बयान पर जेडीयू नेता बोले- ऐसे बयानों के लिए पार्टी एक लक्ष्मण रेखा निर्धारित करे

बेगूसराय में एक धार्मिक समारोह के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा था, प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को गीता का श्लोक सिखाया जाए और स्कूल में मंदिर भी बनना चाहिए.

पटना: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता कहे जाने वाले गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. अपने संसदीय क्षेत्र यानी बिहार के बेगूसराय में उन्होंने कहा, स्कूलों में गीता और हनुमान चालीसा पढ़ाया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने स्कूलों में मंदिर बनाने की भी मांग की.

बेगूसराय में एक धार्मिक समारोह के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा, "प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को गीता का श्लोक सिखाया जाए और स्कूल में मंदिर भी बनाया जाए, क्योंकि ईसाई स्कूलों में बच्चे पढ़ लिख कर डीएम, एसपी, इंजीनियर तो बन जाते हैं, लेकिन वही बच्चे जब विदेश जाते हैं तो अधिकतर बच्चे मांसाहारी भोजन करने लगते हैं, क्योंकि उन्हें वह संस्कार ही नहीं मिल पाता है. इसलिए जरूरी है कि बच्चों को बचपन से ही स्कूलों में गीता का श्लोक और हनुमान चालीसा पढ़ाया जाए." गिरिराज सिंह ने ये भी कहा, सरकारी स्कूलों में अगर वो गीता का श्लोक, हनुमान चालीसा पढ़ने की बात कहेंगे तो लोग कहेंगे भगवा एजेंडा लागू किया जा रहा है. इसलिए इसकी शुरुआत प्राइवेट स्कूलों से ही होनी चाहिए."

जेडीयू ने इसे एनडीए से अलग बताया

जेडीयू नेता राजीव रंजन ने इसे एनडीए के बयान से अलग करते हुए कहा है, "पार्टी लाइन से अलग गिरिराज सिंह या कोई नेता तय नहीं करता है कि स्कूलों में क्या पढ़ाया जाए. ये गिरिराज सिंह की निजी सोच है. है. गौरतलब बिहार में बीजेपी-जेडीयू की गठबंधन की सरकार है.

बीजेपी ने किया गिरिराज का बचाव

बीजेपी के बिहार उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने गिरिराज सिंह के बयान पर सफाई देते हुए कहा, "गिरिराज पार्टी के बड़े नेता हैं. गीता सभी धर्मों के लोगों के हित में है. देश में मदरसे चल रहे हैं लेकिन उस पर आरोप नहीं लगे हैं."

आरजेडी ने कहा देश को बांटने वाला है बयान

आरजेडी नेता विजय प्रकाश यादव ने कहा, "बीजेपी चाहती है कि देश में कट्टरपंथ को मानने वाले लोग ही रहें." ये भी पढ़ें

गिरिराज सिंह ने कहा- प्राइवेट स्कूलों में हो गीता श्लोक का पाठ, मंदिर भी बने ठाकरे सरकार: मंत्रिमंडल तो तैयार लेकिन विभागों का बंटवारा बना सिरदर्द, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget