एक्सप्लोरर

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘अब्बा जान’ वाले बयान पर JDU ने जानें क्या कहा?

जेडीयू के लोकसभा सांसद ललन सिंह ने कहा कि यह देश सबका है. कोई भी राजनीतिक पार्टी हो उसे संयमित भाषा में बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं बोलनी चाहिए जिससे देश की एकता को नुकसान हो.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की ‘अब्बा जान’ वाली विवादास्पद टिप्पणी पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) ने मंगलवार को कहा कि राजनीतिक दलों को ‘‘संयमित भाषा’’ में बात करनी चाहिए. साथ ही उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह देश सभी का है वह चाहे हिंदू हो या मुसलमान या सिख या ईसाई. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले ललन सिंह ने यह बात राजधानी के जंतर-मंतर स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कही.

ललन सिंह ने कहा, ‘‘कोई भी राजनीतिक दल हो, उसे संयमित भाषा में बात करनी चाहिए. यह देश सबका है. यह देश हिंदू, मुस्लिम, सिख ईसाई सभी भाइयों का है. इसीलिए इस देश में अनेकता में एकता की बात कही जाती है. ऐसी कोई बात नहीं होनी चाहिए, जिससे देश की एकता को नुकसान हो.’’

योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ‘अब्बा जान’ वाली टिप्पणी की थी. उर्दू में पिता के लिए ‘‘अब्बा जान’’ शब्द का उपयोग किया जाता है. समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा था, ‘‘अब्बा जान कहने वाले गरीबों की नौकरी पर डाका डालते थे. पूरा परिवार झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ता था. अब्बा जान कहने वाले राशन हजम कर जाते थे. राशन नेपाल और बांग्लादेश पहुंच जाता था. आज जो गरीबों का राशन निगलेगा, वह जेल चला जाएगा.’’

ललन सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बिहार के विभिन्न इलाकों में बोले जाने वाली भोजपुरी और मगही भाषा को झारखंड की भाषा मानने से इंकार करने पर आड़े हाथों लिया और कहा कि हर किसी को देश के किसी भी हिस्से में रहने का अधिकार है.

मुंगेर से सांसद ललन सिंह ने इस अवसर पर यह स्पष्ट किया कि हरियाणा के जींद में भारतीय राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला द्वारा 25 सितंबर को अपने पिता चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के महासचिव के सी त्यागी शामिल होंगे.  उन्होंने कहा, ‘‘जनता दल यूनाइटेड एनडीए में है और मजबूती के साथ है. जींद में जो समारोह है वह देवीलाल जी की जयंती पर है. तीसरा मोर्चा या चौथा मोर्चा...इससे कोई लेना देना नहीं है. के सी त्यागी जयंती समारोह में शामिल होंगे.’’

चौटाला ने इस कार्यक्रम के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित देश के कई विरोधी दल के नेताओं को निमंत्रण भेजा है. उनकी इस कवायद को तीसरे मोर्चे के गठन की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

जाति आधारित जनगणना के बारे में पूछे गए एक सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के सर्वदलीय नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है और अब इस बारे में कोई भी फैसला प्रधानमंत्री को लेना है.

Maharashtra Politics: शिवसेना बनाम उत्तर भारतीय लड़ाई शुरू, सीएम उद्धव की पार्टी को हो सकता है दोहरा नुकसान

West Bengal News: कांग्रेस छोड़ TMC में आईं सुष्मिता देव को राज्यसभा भेजेंगी ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget