एक्सप्लोरर

पार्टी में जान फूंकने के लिए कुमारस्वामी ने प्रशांत किशोर से की चर्चा

जेडीएस के सूत्रों ने खुलासा किया कि हाल में एक के बाद एक हार के बाद पार्टी ने प्रशांत किशोर से चर्चा की है ताकि पार्टी में जान फूंकी जा सके. कुमारस्वामी ने कहा कि प्रशांत किशोर को लेकर पहले दौर की बातचीत हुई है.

बेंगलुरू: जेडीएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने भविष्य के लिए पार्टी को फिर से संगठित करने के मुद्दे पर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर से पहले दौर की चर्चा की. कुमारस्वामी ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं को बताया, “मैंने उनसे (प्रशांत किशोर से) बात की है...विचार यह था कि कर्नाटक में भविष्य में राजनीतिक रूप से कैसे संगठित होना है. पहले दौर की बातचीत हुई है. मैं आपको बाद में बताऊंगा.”

जेडीएस के शीर्ष सूत्रों ने हाल में खुलासा किया था कि पार्टी नेतृत्व ने हाल में एक के बाद एक मिली हार को देखते हुए, प्रशांत किशोर के साथ पार्टी में फिर से नई जान फूंकने की योजना को लेकर बातचीत करने की तैयारी की है. राज्य में 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में 225 में से महज 37 सीटें हासिल करने वाली जेडीएस ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में सरकार बनाई थी जिसके मुख्यमंत्री कुमारस्वामी थे. वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 28 संसदीय सीटों में से उसे सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल हुई थी.

पार्टी क्षत्रप और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा को भी संसदीय चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था. प्रदेश में दिसंबर 2019 में विधानसभा की 15 सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी. प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) ने हाल में दिल्ली विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए पार्टी की रणनीति बनाने में आम आदमी पार्टी की मदद की थी.

पीके के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं. इसके अलावा तमिलनाडू में मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके के लिए वे काम करेंगे. पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. बिहार की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू ने हाल ही में प्रशांत किशोर को पार्टी से निष्कासित कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं पुलिस पर भरोसा किया और मुझ पर ही...', करूर भगदड़ मामले पर बोले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय
'मैं पुलिस पर भरोसा किया और मुझ पर ही...', करूर भगदड़ मामले पर बोले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय
Mamata Banerjee On BJP: 'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Embed widget