एक्सप्लोरर

जया बच्चन ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा पर्चा, 23 मार्च को होगा मतदान

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आज समाजवादी पार्टी (एसपी) प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया. जया ने राज्य विधानभवन के सेंट्रल हॉल में नामांकन दाखिल किया.

लखनऊ: बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आज समाजवादी पार्टी (एसपी) प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया. जया ने राज्य विधानभवन के सेंट्रल हॉल में नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ एसपी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिम्पल यादव, एसपी उपाध्यक्ष किरण मय नंदा, एसपी राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चैधरी और कारोबारी सुब्रत राय सहारा भी मौजूद थे.

वर्तमान में भी एसपी की राज्यसभा सदस्य जया ने कहा ‘‘मैं अपनी उम्मीदवारी के लिए मुलायम सिंह यादव जी, पार्टी के सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को धन्यवाद देती हूं.’’बता दें कि जया का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है.

एसपी ने किरण मय नंदा और नरेश अग्रवाल जैसे वरिष्ठ नेताओं की जगह जया बच्चन राज्यसभा का टिकट दिया. उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए आगामी 23 मार्च को मतदान होगा. इस समय प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के सदस्यों की संख्या 324 है. एसपी के पास 47 , बीएसपी के पास 19, कांग्रेस के पास सात और राष्ट्रीय लोकदल के पास एक विधायक हैं.

करीब दो साल पहले हुए राज्यसभा चुनाव के वक्त उत्तर प्रदेश में एसपी स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में थी और अपने संख्याबल के बूते उसने छह सीटें जीत ली थीं. लेकिन इस बार वह अपने एक उम्मीदवार को ही जिता सकेगी. एक राज्यसभा सदस्य को जीतने के लिये कम से कम 37 विधायकों के वोट की जरूरत होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget