एक्सप्लोरर

Jamshedpur Violence: झारखंड के जमशेदपुर में दो गुटों में झड़प, पत्थरबाजी के साथ दुकानों में की आगजनी

Jharkhand News: जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में हिंसा के दौरान भीड़ ने दो दुकानों और एक ऑटो-रिक्शा को आग लगा दी. पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

Jamshedpur Violence: झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर शहर में रविवार (9 अप्रैल) को एक बार फिर दो गुट आमने सामने आए. इस दौरान पत्थरबाजी (Stone Pelting) और आगजनी भी हुई. दोनों गुटों की ओर से धार्मिक नारेबाजी भी की गई है. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची. देर रात तक पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया.

जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान के बाद दो गुटों के बीच पथराव शुरू हुआ था. जिसके बाद उग्र भीड़ ने आगजनी भी की. हिंसा भड़कने के बाद रविवार शाम को क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई. अधिकारियों ने ये जानकारी दी. उप-संभागीय अधिकारी (धलभूम) पीयूष सिन्हा ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है. 

पथराव में छह लोग घायल

उन्होंने बताया कि पथराव में छह लोग घायल हो गए जबकि हिंसक भीड़ ने दो दुकानों और एक ऑटो-रिक्शा को आग लगा दी. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. अधिकारियों ने कहा कि कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है. 

रामनवमी पर भी हुई थी हिंसा

इससे पहले रामनवमी पर झारखंड के जमशेदपुर के हल्दीपोखर इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हुई थी. एक समूह की ओर से जुलूस का विरोध किए जाने के बाद यहां रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव किया गया. दूसरे समूह ने फिर 'हनुमान चालीसा' पाठ का आयोजन किया था. इस दौरान हुई आगजनी में लगभग पांच लोग घायल हो गए थे. रामनवमी समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल के हावड़ा और बिहार के सासाराम और नालंदा से हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं.

ये भी पढ़ें- 

Maharashtra: 'शरद पवार का बयान निजी हो सकता है लेकिन...', बोले AAP सांसद संजय सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget