एक्सप्लोरर

जम्मू: फूल उगाने वाले किसानों पर लॉकडाउन की मार, मांग नहीं होने से खुद ही बर्बाद कर रहे खेत

किसानो के मुताबिक इस साल हुई बम्पर फसल से उन्हें उम्मीद थी की हर किसान को प्रति कनाल भूमि से 25 से 30 हज़ार रुपये की कमाई होगी.

जम्मू: कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी लॉकडाउन का असर जहां आम जनजीवन पर पड़ रहा है, वहीं इसके चलते किसानों को भी खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है. फूलो के गांव से मशहूर जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र कानाचक के डिब्बे गांव के किसान इन दिनों फूलों की खड़ी फसल को खुद ही काट कर बर्बाद कर रहे हैं.

जम्मू के कानाचक क्षेत्र में भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांव डिब्बे को जम्मू में फूलों के गांव से भी जाना जाता है. क्योंकि इस गांव में अधिकतर किसान दिवाली के बाद से फूलों की खेती में जुट जाते हैं. इस साल जम्मू में अच्छी बारिश ने यहां के किसानों के चेहरे खिला दिए थे, क्योंकि रिकॉर्ड तोड़ बारिश से फूलों की बम्पर फसल हुई थी. किसानों को उम्मीद थी कि इस साल नवरात्र और शादियों के मौसम में उन्हें अपनी मेहनत की अच्छी कमाई मिलेगी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते घोषित देशव्यापी लॉकडाउन से न केवल जम्मू में धार्मिक स्थल बंद पड़े हैं, बल्कि शादियां और दूसरे सार्वजिनिक समारोह भी रद्द कर दिए गए हैं, जिसका सीधा असर फूल उगा रहे इन किसानो पर पड़ा है.

जम्मू: फूल उगाने वाले किसानों पर लॉकडाउन की मार, मांग नहीं होने से खुद ही बर्बाद कर रहे खेत

किसानों का दावा है कि लॉकडाउन के बाद वैष्णो देवी मंदिर से लेकर सभी मंदिर बंद हैं. शादियां रद्द हो गई हैं और ऐसे में फूल बिक नहीं रहे. उनका दावा है कि 6 महीने मेहनत करने के बाद फूलों की बम्पर फसल हुई थी जिन्हे, अब मजबूरन काट कर बर्बाद करना पड़ रहा है.

वहीं, इलाके के सरपंच का दावा है कि इस साल सब कुछ किसानों के हक़ में था. बारिश खूब हुई, जिससे फसल अच्छी हुई और फिर किसानों की अच्छी आमदनी होने की उम्मीद थी, लेकिन कोरोना ने सारा काम बिगाड़ दिया. उनका दावा है कि अब पूरे इलाके की फूलों की फसल बर्बाद है क्योंकि इन्हें लेने वाला कोई नहीं है. सरपंच का दावा है कई किसानो ने बैंक से लोन लेकर फसल उगाई है और अब अगली फसल को लगाने का समय हो गया है, जिसके लिए ज़मीन खाली करना ज़रूरी है, इसलिए अब यह किसान अपनी खड़ी फसल बर्बाद कर रहे हैं.

किसानो के मुताबिक इस साल हुई बम्पर फसल से उन्हें उम्मीद थी की हर किसान को प्रति कनाल भूमि से 25 से 30 हज़ार रुपये की कमाई होगी.

Lockdown: दिल्ली में मजदूरों के खाने-पीने की क्या व्यवस्था है, इस रिपोर्ट में देखिए

ये भी पढ़ें: SC में सरकार ने कहा- नर्सों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर बनेगा, किसानों को खेती में दिक्कत नहीं होने देंगे  जानें- कौन है विनय दुबे जिसने बांद्रा में अफवाह फैलाकर हजारों की भीड़ को किया था गुमराह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget