एक्सप्लोरर

खराब मौसम के चलते पांच दिनों से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, सैकड़ों यात्री वाहन और ट्रक फंसे

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से हाईवे पर कई किलोमीटर तक ट्रक और यात्री वाहन फंसे हुए हैं. प्रशासन का कहना है कि अगर गुरूवार को मौसम साफ़ रहता है तो पहले हाईवे पर जम्मू से श्रीनगर जाने वाले यात्री वाहनों को रवाना किया जायेगा.

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश का दौर बेशक थम गया हो लेकिन ख़राब मौसम के चलते लगातार पांच दिनों से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़ा है. राजमार्ग बंद होने से वहां फंसे सैकड़ों वाहनों और यात्रियों की परेशानियां लगतार बढ़ रही हैं. कड़ाके की ठण्ड, खाने-पीने के सामान की दिक्कतों के बीच इन यात्रियों को हाईवे खुलने का इंतज़ार है. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से हाईवे पर कई किलोमीटर तक ट्रक और यात्री वाहन फंसे हुए हैं.

इस हाईवे पर फंसे मुज़फ्फर हुसैन खान का दावा है कि वो मंगलवार शाम 5 बजे से फंसे हुए है. उनका आरोप है कि आम यात्री वाहनों को हाईवे बंद होने की वजह से रोका जा रहा है लेकिन सिफारिशी वाहन छोड़े जा रहे हैं. मुज़फ्फर का दावा है कि उन जैसे सेंकड़ों यात्री हाईवे खुलने का इंतज़ार कर रहे हैं. हाईवे पर खाने-पीने की किल्लत के साथ-साथ उन्हें ठण्ड का भी सामना करना पड़ता है.

वहीं एक और यात्री का आरोप है कि वो तीन दिनों से हाईवे पर फंसे हुए हैं और रोज़ाना उन्हें बुलाया जाता है लेकिन उन्हें आगे जाने नहीं दिया जाता. उनका आरोप है कि फंसे यात्रियों की मजबूरी का लाभ दुकानदार ले रहे हैं और खाने पीने का सामान मंहगा बेचा जा रहा है.

जम्मू-श्रीनगर हाईवे की अगर बात करें तो रामबन और बनिहाल के पास पड़ी बर्फ सड़क पर जम गयी है. बर्फ जम जाने के कारण हाईवे पर काफी फिसलन है और ऐसे में इस हाईवे पर वाहनों का चलना मुश्किल है. हालांकि, बुधवार को मौसम साफ़ होने के चलते कुछ फंसे वाहनों को श्रीनगर से जम्मू आने दिया गया. लेकिन इस हाईवे पर फंसे सैकड़ों ट्रकों को कब तक रवाना किया जायेगा इस पर संशय बना हुआ है. वहीं, ट्रक ड्राइवर दावा कर रहे हैं कि उनके ट्रकों में पड़ा सामान अब ख़राब होने लगा है. प्रशासन का कहना है कि अगर गुरूवार को मौसम साफ़ रहता है तो पहले हाईवे पर जम्मू से श्रीनगर जाने वाले यात्री वाहनों को रवाना किया जायेगा.

यह भी पढ़ें-

इस साल भी नहीं होगी निर्भया के दोषियों को फांसी, माता-पिता 7 साल से कर रहे हैं इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget