एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के लिए काल बने जवान, अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंची संख्या

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के जवान आतंकवादियों के लिए बहुत बड़ा खतरा बनकर सामने आए हैं. इनकी संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है.

Terrorist Count In Valley: किसी समय में जम्मू-कश्मीर को आतंकियों का गढ़ माना जाता था. वो अब धीरे-धीरे इससे मुक्त होता दिख रहा है. घाटी में सुरक्षाबलों के जवान आतंकियों के लिए काल बनकर सामने आए हैं. पिछले कुछ सालों से इनकी संख्या में भारी गिरावट आई है और ये संख्या अब तक के सबसे निचले स्तर पर गिर कर 50 तक पहुंच गई है.   

दरअसल, इंडिया टुडे के साथ हुई बातचीत में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि राज्य में आतंकवाद खत्म नहीं हुआ तो खत्म हो रहा है. उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवाद शुरू होने के बाद पहली बार ऑपरेशन में आतंकवादियों की संख्या 70 से नीचे आई है. पुलिस के एक आंतरिक आकलन में स्थानीय आतंकवादियों की संख्या 29 बताई गई है, जिनमें से केवल तीन पुराने समय के आतंकवादी फारूक अहमद भट उर्फ ​​नली जो एचएम का ऑपरेशन कमांडर है, जावेद अहमद मट्टू और रियाज अहमद उर्फ शेतारी हैं.

विदेशी आतंकियों की संख्या

विदेशी आतंकी गुर्गों की संख्या 20 से 24 है. वहीं, केंद्रीय एजेंसियों के अनुसार, 30-35 आतंकवादी स्थानीय हैं, जबकि बाकी विदेशी आतंकवादी बताए जाते हैं. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, 'हमने चारों तरफ से आतंकी इकोसिस्टम को घेर लिया है. चाहे वह पथराव हो या अलगाववादी फाइनेंसरों पर कार्रवाई हो या सीमा पार से ड्रोन के जरिए आने वाले हथियारों को जब्त करना हो. पुलिस और सुरक्षाबलों ने काफी हद तक आतंकवाद पर काबू पाने में कामयाबी हासिल की है. साल 2017 से, जब उग्रवादियों की संख्या 350 थी, संख्या दो अंकों में आ गई है.”

सुरक्षा बलों का मानना है कि साल के अंत में जम्मू-कश्मीर में दो दर्जन से अधिक उग्रवादियों वाली स्थिति देखने को मिलेगी. हालांकि, खुफिया एजेंसियों का मानना ​​है कि संख्या बढ़ या घट सकती है, खासतौर से घुसपैठ के स्तर और सीमा पार से आने वाले आतंकवादियों के आधार पर. हालांकि, जम्मू-कश्मीर पुलिस को भरोसा है कि आतंकवाद की कमर टूट गई है.

ये भी पढ़ें: Jammu- Kashmir: जम्मू-कश्मीर के DGP ने कहा, 'आतंकवाद खत्म नहीं हुआ है, लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जल्द होंगे रिहा
LIVE: अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जल्द होंगे रिहा
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget