एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है.

Terrorist Arrested In Jammu: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि हथियार और गोला बारुद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा/बिजबेहरा इलाकों, विभिन्न स्थानों पर बनाई गई कई जांच चौकियों पर पुलिस/सुरक्षा बलों पर हमला करने की साजिश थी.’’

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया कि वे जैश-ए-मोहम्मद के साथी हैं और पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के सीधे संपर्क में हैं तथा उन्हीं के कहने पर वे पुलिस/सुरक्षाबलों पर हमले करने जा रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘उनके खुलासे के बाद दो और आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया.’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने बिजबेहरा इलाके में छह आतंकवादियों को गिरफ्तार कर एक अन्य आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया.

बारामूला में मादक पदार्थ-आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
बता दें कि इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मादक पदार्थ-आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 18 करोड़ रुपये के प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए गए थे. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया था कि बसग्रान की ओर दाची से पुलिस का एक दल इलाके में गश्त कर रहा था, तभी उसने दाची की ओर जाने वाली सड़क पर दो वाहनों को संदिग्ध स्थिति में देखा.

प्रवक्ता ने बताया था कि पुलिस वाहनों की ओर गयी और उन्हें देखने के बाद वाहनों के चालकों ने भागने की कोशिश की. हालांकि, दोनों लोगों उरी में जब्दा कमालकोट तहसील के निवासी मोहम्मद सबीर बरवाल और सोपोर के रेबान राफियाबाद के परवेज अहमद तांत्रे को पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया था, "दोनों वाहनों की तलाशी ली गयी और एक वाहन से हेरोइन के तीन और अन्य वाहन से पांच पैकेट बरामद किए गए."

प्रवक्ता ने बताया था, "कुल मिलाकर करीब नौ किलोग्राम वजन के प्रतिबंधित पदार्थ के आठ पैकेट बरामद किए गए. काला बाजार में प्रतिबंधित पदार्थ की कीमत करीब 18 करोड़ रुपये है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget