एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक्शन, 5 महीने में 26 पाकिस्तानी टेररिस्ट ढेर

Jammu Kashmir Terrorists: जम्मू कश्मीर में पिछले दो दिन में ही 6 आतंकियों को मार गिराया गया है. कुपवाड़ा में गुरुवार को लश्कर के 3 आतंकवादी मारे गए तो बुधवार को बारामूला में 3 पाकिस्तानी आतंकी ढेर हुए

Jammu Kashmir 26 Pakistani Terrorists Killed: जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है. सेना और पुलिस के जवान आतंकियों (Terrorists) के मंसूबे को नाकाम करने में जुटे हुए हैं. आतंकियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है. सुरक्षा बलों (Security Forces) ने 2022 के पहले पांच महीनों के दौरान जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (Jaish e Mohammad) संगठनों से जुड़े 26 विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया है. कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक इस साल अब तक 26 आतंकी ढेर किए गए हैं जिसमें 14 आतंकी जैश ए मोहम्मद के जबकि 12 आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े बताए जा रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. इस दौरान कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए. पुलिस को कुपवाड़ा के जुमागुंड गांव में आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश किए जाने की खुफिया जानकारी मिली थी. इसके आधार पर सेना और पुलिस ने आतंकवादियों को रोका. इस दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए.

इस साल 5 महीने में 26 आतंकी हुए ढेर

साल 2022 में 5 महीने में जैश ए मोहम्मद 14 आतंकी जबकि लश्कर-ए- तैयबा के 12 आतंकी मार गिराए गए हैं. गुरुवार को कुपवाड़ा में तीन आतंकियों को उसके अंजाम तक पहुंचा दिया गया. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार (Vijay Kumar) ने बताया कि मारे गए आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे. विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादियों की पहचान की जा रही है. मुठभेड़ वाली जगह से हथियारों और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री मिली है. 

कुपवाड़ा और बारामूला में 6 आतंकी मार गिराए गए

गुरुवार को कुपवाड़ा में मारे गए आतंकियों को मिलाकर पिछले दो दिनों में 6 आतंकी मार गिराए गए हैं. कुपवाड़ा से पहले जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को अचानक हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद गुट के तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे. पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के क्रीरी इलाके के नाजीभट में हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हुआ. कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विजय कुमार ने बताया था कि मुठभेड़ घाटी में पुलिस द्वारा बनाए गए नाकों में से एक पर हुई थी. 

13 मई को बांदीपोरा में 2 आतंकी मारे गए

पुलिसकर्मी के शहीद होने और उनकी बेटी के घायल होने के संबंध में किए गए सवाल पर अधिकारी ने कहा कि इस सिलसिले में लश्कर-ए-तैयबा ( Lashkar e Taiba) के दो स्थानीय आतंकवादियों (Terrorists) की पहचान की गई है.  उन्होंने बताया कि गांदेरबल निवासी आदिल, जो कि लश्कर का स्थानीय कमांडर है और एक नया आतंकवादी इस हमले के पीछे हैं. हम उन्हें जल्दी ही मार गिराएंगे. वहीं, बांदीपोरा में 13 मई को हुई मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए थे. ये दोनों सरकारी कर्मचारी एक कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या में कथित रूप से संलिप्त थे.

ये भी पढ़ें:

Jammu-Kashmir: NIA ने सुंजवां हमले में शामिल एक आतंकवादी को किया गिरफ्तार, CISF की बस पर फेंका था ग्रेनेड

Anil Parab ED Raids: महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, लगे हैं ये आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: नागपुर में कांग्रेस आगे, पुणे में NCP, पटना में JDU ने बनाई बढ़त, जानें पल-पल का अपडेट
LIVE: नागपुर में कांग्रेस आगे, पुणे में NCP, पटना में JDU ने बनाई बढ़त, जानें पल-पल का अपडेट
Cyclone Arnab Live: अर्नब का तांडव, तट से टकराया चक्रवाती तूफान, 3 घंटे तक करेगा लैंडफॉल, पेड़ उखड़े
Live: अर्नब का तांडव, तट से टकराया चक्रवाती तूफान, 3 घंटे तक करेगा लैंडफॉल, पेड़ उखड़े
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget