एक्सप्लोरर

कठुआ में छिपे आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेरा, चलाया सर्च ऑपरेशन; BJP विधायक बोले- आतंक के फन को कुचलना...

Kathua Encounter: जम्मू से करीब 120 किलोमीटर दूर कठुआ जिले के बिलावर इलाके के पंजतीर्थी इलाके में सोमवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. अगले दिन भी सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया.

Kathua Encounter: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर के पंजतीर्थी इलाके में सोमवार (31 मार्च) देर शाम हुई मुठभेड़ के बाद मंगलवार को पूरा दिन सर्च ऑपरेशन चला. इस बीच इलाके से बीजेपी के विधायक सतीश शर्मा ने पंजतीर्थी इलाके में आतंकियों के ओवर ग्राउंड नेटवर्क के खात्मे की मांग की है. 

जम्मू से करीब 120 किलोमीटर दूर कठुआ जिले के बिलावर इलाके के पंजतीर्थी इलाके में सोमवार देर शाम आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. सूत्रों के मुताबिक, बिलावर इलाके में छिपे तीन आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की ये मुठभेड़ हुई थी. रात होने के कारण सुरक्षा बलों ने सोमवार को पंजतीर्थी इलाके में हुए एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके को घेर लिया.

सुरक्षबलों ने दिनभर चलाया सर्च ऑपरेशन

मंगलवार सुबह सूरज की पहली रोशनी के साथ ही सुरक्षा बलों ने इस इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. मंगलवार सुबह शुरू हुए इस सर्च ऑपरेशन की कमान पहले सीआरपीएफ के एडिशनल डीजीपी राजेश यादव ने संभाली. इस इलाके में माता बाला सुंदरी की पहाड़ियों और भारत से पाकिस्तान जाने वाले उज्ज नाले में चल रहे सुरक्षा बलों के व्यापक ऑपरेशन की कमान बाद में खुद जम्मू कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात में संभाली. सुरक्षा बलों ने न केवल इस  इलाके में उज्ज नदी का चप्पा चप्पा खंगाला बल्कि माता बाला सुंदरी के पहाड़ों पर भी व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया. यहां छिपे आतंकियों की खोज में सुरक्षा बलों ने स्पेक्युलेटिव फायरिंग भी की, ताकि यहां छिपे आतंकियों की लोकेशन का पता लगाया जा सके. 

5 में से 2 आतंकी हो चुके हैं ढेर

सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया है कि जिन तीन आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों का एनकाउंटर हुआ था वह उस आतंकी समूह का हिस्सा थे जिन्हें 24 मार्च को जम्मू के कठुआ के हीरानगर के सान्याल गांव में देखा गया था. पांच आतंकियों के इस समूह ने सान्याल गांव से जम्मू के कठुआ जिले के सुफैन इलाके में रुके और 27-28 मार्च को यहां हुए एनकाउंटर में इन पांच में से दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया. हालांकि एनकाउंटर में जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवान भी शहीद हो गए. 

बीजेपी विधायक बोले- आतंक का फन कुचलना होगा

वहीं, बिलावर के पंजतीर्थी इलाके में हुए इस एनकाउंटर वाली जगह पर इलाके के बीजेपी के विधायक सतीश शर्मा भी पहुंचे. उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ यह जंगल आतंकियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगार हैं, वहीं इन जंगलों में आतंकियों के कहीं ओवर ग्राउंड वर्कर भी सक्रिय हैं. उन्होंने कहा कि अगर इस इलाके में आतंक के फन को कुचलना है तो सबसे पहले आतंक के इस नेटवर्क पर प्रहार करना होगा और उसे नष्ट करना होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
US-Iran War Impact on India: ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget