एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ एनकाउंटर में एक जवान शहीद, दो आतंकी ढेर; सेना बोली- जारी है ऑपरेशन

इस ऑपरेशन को सेना ने ऑपरेशन त्राशी नाम दिया है.  इसके साथ ही संयुक्त बलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों उनके ओवरग्राउंड वर्कर्स और समर्थकों के खिलाफ आक्रामक अभियान तेज कर दिया है.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गए. इस इलाके में अभी भी सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है. भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया, आतंकियों के साथ अभी भी भीषण गोलीबारी जारी है. इस गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि छतरू के शिंगपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई. व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज सुबह किश्तवाड़ के छतरू में पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई.’’ उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है.

इस ऑपरेशन को सेना ने ऑपरेशन त्राशी नाम दिया

रिपोर्ट के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन से चार आतंकवादियों के छिपे होने की खबर है. इस ऑपरेशन को सेना ने ऑपरेशन त्राशी नाम दिया है.  इसके साथ ही संयुक्त बलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों उनके ओवरग्राउंड वर्कर्स और समर्थकों के खिलाफ आक्रामक अभियान तेज कर दिया है.

अधिकारियों ने बताया कि ये अभियान 22 अप्रैल के बाद और तेज हो गए, जब लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी. पाकिस्तान ने जवाब में जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाकर भारी मोर्टार गोलाबारी की. पाकिस्तानी गोलाबारी में कुल 200 घर और दुकानें नष्ट हो गईं, जबकि सैंकड़ों सीमावर्ती निवासियों को अपने गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा.

सीमावर्ती निवासी अभी तक पूरी तरह से अपने घरों को नहीं लौटे हैं, क्योंकि सुरक्षा बल अभी भी पुंछ, राजौरी, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में पाकिस्तानी गोलाबारी को निष्क्रिय करने में जुटे हैं. भारत ने 12 जून को दोनों देशों के डीजीएमओ की तरफ से तय किए गए युद्धविराम समझौते पर सहमति व्यक्त की थी. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि इस समझौते का सम्मान तभी तक किया जाएगा जब तक पाकिस्तान अपनी धरती से भारत के खिलाफ किसी भी आतंकवादी गतिविधि की अनुमति नहीं देता.

ये भी पढ़ें:

Waqf Amendment Act: '... कल को लखनऊ का इमामबाड़ा भी मांग लिया तो', सिब्बल की दलील पर CJI गवई ने जो कहा, जरूर पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget