एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Encounter: पुलवामा मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर समेत दो आतंकी ढेर, IED बनाने में एक्सपर्ट था यासीर

Jammu Kashmir Encounter: कश्मीर के आईजी ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर यासीर पर्रेय को मार गिराया है. यह आईईडी एक्सपर्ट था.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को बुधवार तड़के मार गिराया है. यह मुठभेड़ राजपुरा इलाके में हुई थी और अब मुठभेड़ खत्म हो गई है. मारे गए आतंकियों में से एक जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर है जबकि दूसरा विदेशी आतंकी है.  कश्मीर के आईजी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर यासीर पर्रेय को मार गिराया है. यह आईईडी बनाने में एक्सपर्ट था. इसके साथ ही एक विदेशी आतंकी फुरकान को भी मुठभेड़ में ढेर कर दिया. दोनों ही कई गंभीर आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुके थे.

बीती रात ही पुलवामा के राजपुरा के कस्बायार गांव को रात में घेरे में लेकर सुबह जब तलाशी अभियान शुरू किया गया तो एक घर में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी. इसके बाद सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों ढेर कर दिया. अभी भी तलाशी अभियान चल रहा है. ऐसी आशंका है कि एक आतंकी अभी और छिपा हो सकता है.

जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हिंसा में इस साल 40 नागरिक की मौत

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में इस साल 15 नवंबर तक आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में 40 आम नागरिक मारे गये और 72 घायल हो गये. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि जम्मू कश्मीर में पिछले पांच साल में आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में कुल 348 सुरक्षाकर्मी और 195 आम नागरिक मारे गये.

उन्होंने कहा कि इस साल 15 नवंबर तक 40 आम नागरिक मारे गये और 72 घायल हो गये. राय ने कहा कि 2017 में 40 आम नागरिक मारे गये जबकि 2018 और 2019 में 39-39 नागरिक तथा 2020 में 37 नागरिक मारे गये. राय ने कहा कि 2017 में 80 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए जबकि 2018 में 91, 2019 में 80, 2020 में 62 और 2021 में अब तक 35 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए.

ये भी पढ़ें:

Jammu Kashmir: हैदरपुरा मुठभेड़ में मारे गए आमिर के घर पहुंचे NC नेता उमर अब्दुल्ला, पूछा- क्या गुल जम्मू का हिस्सा नहीं है

Pakistani Terrorist Killed: आतंकी संगठनों के गाइड हाजी आरिफ को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, पाकिस्तानी सेना में भी रह चुका है शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget