एक्सप्लोरर

Pakistani Terrorist Killed: आतंकी संगठनों के गाइड हाजी आरिफ को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, पाकिस्तानी सेना में भी रह चुका है शामिल

Pakistani Terrorist Killed: भारतीय सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि लाइन ऑफ कंट्रोल के पास आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ करने वाला है और इस ग्रुप में तीन से पांच आतंकी हो सकते हैं.

Pakistani Terrorist Killed: पाकिस्तानी फौज और खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ आतंकी संगठनों को बड़ा झटका लगा है. भारतीय सुरक्षाबलों ने आंतकी संगठनों के एक बड़े गाइड हाजी आरिफ को लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास मार गिराया, जबकि खबर लिखे जाने तक उसके दो साथियों के साथ मुठभेड़ जारी थी. हाजी आरिफ पहले पाकिस्तानी फौज में ही था, लेकिन आंतकी तंजीमों के साथ उसके संबंधों को देखते हुए पाक प्रशासन ने उसे सीमा के पास ही जमीन दे दी थी और उसे पाकिस्तान के धारकुंडी खुरैटा सेक्टर का लॉन्च पैड कमांडर भी बना दिया था.

सुरक्षा एजेंसी के एक आला अधिकारी ने बताया कि भारतीय सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि लाइन ऑफ कंट्रोल के पास आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ करने वाला है और इस ग्रुप में तीन से पांच आतंकी हो सकते हैं. यह भी पता चला कि इस ग्रुप में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी हो सकते हैं. सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने भिंबर गली और आसपास के इलाकों की घेराबंदी की और आज आए आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया.

सुरक्षा एजेंसी के आला अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकी की पहचान हाजी आरिफ के तौर पर हुई है. यह भी पता चला कि हाजी आरिफ को लॉन्चिंग पैड का कंमाडर भी बनाया गया था और पिछले कई सालों से वह आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ करा रहा था. उसके इस काम में पाकिस्तानी स्पेशल फोर्स और पाक रेंजर्स भी साथ दे रहे थे. यह भी पता चला कि आरिफ पहले पाकिस्तानी फौज में ही था, लेकिन उस दौरान उसके आतंकी तंजीमों से अच्छे संबंध बन गए, जिसके बाद उसे पाक फौज और आईएसआई ने धारकुंडी खुरैटा सेक्टर में जमीने भी दे दी और वहीं से उसे आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराने को कहा गया. 

हाजी आरिफ को उस इलाके की हर छोटी बड़ी गली और दर्रो का अच्छा ज्ञान था. लिहाजा वह हर बार भारतीय फौज के हाथ से बच निकलता था. बताया जा रहा है कि साल 2018 में नौशेरा सेक्टर के पास हुए बैट एक्शन में भी वह गाइड था. अब तक की जांच से पता चला है कि जो गाइड दूसरों के बच्चों को गुमराह कर उन्हें भारत में जेहाद करने के लिए भेजता था, उसके खुद के दो बच्चे हैं, जिनमें से एक दुबई और दूसरा सऊदी अरब में रहता है. फिलहाल सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अभी भी जारी है और उन्हें और कामयाबी मिल सकती है.

26/11 Mumbai Attacks: भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को किया तलब, कहा- सुनवाई में लाएं तेजी

Investors Poorer by Rs 14 lakh crore: भारतीय शेयर बाजार में कोरोना कहर, एक महीने में निवेशकों को 14 लाख करोड़ का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और वोट बैंक की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और वोट बैंक की छिपी हुई राजनीति
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget