एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर में धमाकों के लिए हुआ परफ्यूम IED का इस्तेमाल, डीजीपी बोले- आतंक को दोबारा जिंदा करने की कोशिश में पाकिस्तान

Jammu-Kashmir: पुलिस ने आरिफ नाम के आतंकवादी को पकड़ा है जो रियासी का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक आरिफ 3 साल से पाकिस्तान में हैंडलर के संपर्क में था.

Jammu-Kashmir: जम्मू के निर्माण में 21 जनवरी को दोहरा बम धमाका हुआ था. जिसको लेकर पुलिस ने गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है. जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आप सब जानते है कि आतंकवादी की जननी कहा जाने वाला हमारा पड़ोसी बदनाम है. वह आतंकवाद पैदा करने के लिए अलग-अलग और पालने के लिए बदनाम है. उन्होंने कहा कि हमारा पड़ोसी हमेशा से जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाना और भाईचारा बिगाड़ने के लिए काम कर रहा है. 

दिलबाग सिंह ने कहा कि इसी सिलसिले में जम्मू संभाग में कुछ कार्यवाही को अंजाम दिया गया जो बिल्कुल सांप्रदायिक लाइंस पर है और जम्मू में दम तोड़ चुके आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने के लिए यह हरकतें पाकिस्तान करवा रहा है. उन्होंने बताया कि जम्मू के नरवाल में 21 जनवरी को दो आईडी ब्लास्ट हुए थे. हम उसकी डिटेल्स आपके साथ साझा करने के लिए आए हैं. उन्होंने कहा कि मैं जम्मू पुलिस को बधाई देता हूं कि उन्होंने मेहनत के साथ इस मामले को सुलझाया है. इसके साथ ही उन्होंने इसमें शामिल लोगों को भी पकड़ा है. 

परफ्यूम आईईडी का हुआ था इस्तेमाल 

पुलिस ने आरिफ नाम के आतंकवादी को पकड़ा है जो रियासी का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक आरिफ 3 साल से पाकिस्तान में हैंडलर के संपर्क में था. आरिफ के मामा कासिम पाकिस्तान में है. इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि कटरा में बस ब्लास्ट में अभी तक यह पता नहीं लगा था कि उस बस में आईडी किसने लगाई थी, उस गुत्थी को भी पुलिस ने सुलझा लिया है. उन्होंने बताया कि बस में आईईडी आरिफ ने ही लगाई थी. आरिफ के पास परफ्यूम आईईडी मिली है जो परफ्यूम की बोतल की तरह दिखती है और अगर उसे इस्तेमाल किया गया तो वह फट जाती है. गिरफ्तार किए गए आतंकी ने शहर के कई भीड़ भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों की रेकी की थी. जो आईडी इस मामले में इस्तेमाल हुई वो दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ड्रोन से भेजी गई थी. पकड़े गए आतंकी ने नरवाल में हमला करने के बाद अपने कपड़े जूते और मोबाइल फोन नष्ट कर दिए थे.   

यह भी पढ़ें - Union Budget 2023: नए टैक्स रिजिम में 7.50 लाख रुपये तक के आय वाले सैलरीड-पेंशनर्स को नहीं देना होगा इनकम टैक्स, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget