एक्सप्लोरर

श्रीनगर में 'कोर ग्रुप' की अहम बैठक हुई, सुरक्षाबलों के शीर्ष कमांडर्स ने की घाटी के हालात की समीक्षा

मीटिंग में इस बात पर खास चर्चा हुई कि कश्मीर घाटी में ओजीडब्लू यानि आतंकियों के ओवर ग्राउंड वर्कर्स यानी समर्थकों पर लगाम कसनी बेहद जरूरी है. यही वजह है कि हाल के दिनों में ऐसे करीब 400 ओडीडब्लू को चिहिंत कर गिरफ्तार किया गया है.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कश्मीर के राजनैतिक नेताओं से 24 जून को होने वाली अहम बैठक से पहले मंगलवार को श्रीनगर में 'कोर ग्रुप' की अहम बैठक हुई जिसमें सेना और पुलिस सहित सभी सुरक्षा बलों के शीर्ष कमांडर्स, इंटेलीजेंस‌ एजेंसियों के प्रतिनिधि और सिविल एडमिनिस्ट्रेशन के आला-अधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक में पिछले छह महीने के दौरान कश्मीर घाटी में शांति बहाली की समीक्षा की गई और माना गया कि इस दौरान हिंसा में काफी गिरावट आई है. 

श्रीनगर स्थित रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल एमरोम मौसवी के मुताबिक,  बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि किस तरह पिछले छह महीने में केंद्र और राज्य सरकारों के महकमों ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर ना केवल कोरोना पर काबू पाया बल्कि आतंकवाद और हिंसा पर काबू पाया. 

मीटिंग में इस बात पर खास चर्चा हुई कि आतंकियों की रिक्रूटमेंट रोकने और संदिग्ध गाड़ियों के मोविंग आईईडी की तरह इस्तेमाल  (यानि पुलवामा हमला जैसी घटना) ना हो सके उस पर भी गहनता से चर्चा हुई. सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाने पर भी चर्चा हुई ताकि सुरक्षाबलों के काफिलों को कोई खतरा ना हो. 

सेना की तरफ से एलओसी के हालात की जानकारी देते हुए बताया गया कि पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग और गोलाबारी बंद कर दिया गया है. लेकिन पिछले दो महीने के दौरान एलओसी के दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना की गतिविधियां तेज जरूर हुई हैं. खुफिया एजेंसियों के इनपुट की मानें तो एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ टेरर लॉन्च पैड्स और आतंकी गतिविधियां सक्रिए हैं. ऐसे में एलओसी के हालात पर बेहद पैनी नजर बनाए रखने की जरूरत है. इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ से ड्रग्स और हथियारों की स्मगैलिंग अभी भी जारी है.

बैठक में आतंकी हमलों और आपराधिक घटनाओं में  अंतर करने पर जोर तो दिया ही गया साथ ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और अलगावादियों के प्रोपेगेंडा पर भी नजर बनाए रखने पर बात हुई, ताकि कश्मीर घाटी में अमन-शांति कायम रहे.

बैठक की अध्यक्षता श्रीनगर स्थित सेना की चिनार (14वीं) कोर के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडे और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने संयुक्त रूप से की.

Cabinet Meeting: केंद्रीय कैबिनेट की आज सुबह 11 बजे अहम बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकती है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका-ईरान जंग के दौरान इंडिगो ने दी राहत! 31 मार्च तक मिडिल ईस्ट और इंस्तांबुल प्लाइट्स पर मिलेगा बंपर ऑफर
अमेरिका-ईरान जंग के दौरान इंडिगो ने दी राहत! 31 मार्च तक मिडिल ईस्ट और इंस्तांबुल प्लाइट्स पर मिलेगा बंपर ऑफर
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं! ED ने मुंबई में 10-12 ठिकानों पर छापेमारी, रिलायंस पावर से जुड़े लोगों से पूछताछ
अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं! ED ने मुंबई में 10-12 ठिकानों पर छापेमारी, रिलायंस पावर से जुड़े लोगों से पूछताछ

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
'दो पैसों के सामने घुटने नहीं टेकें' शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद की भारत सरकार पर सख्त टिप्पणी
'दो पैसों के सामने घुटने नहीं टेकें' शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद की भारत सरकार पर सख्त टिप्पणी
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
IND vs NZ Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
Jab khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी, आपको अपने परिवार के करीब लाने वाली फिल्म 
जब खुली किताब रिव्यू: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
इंग्लैंड से जीता भारत तो आ गई मीम्स की बाढ़, बुमराह से लेकर बैथल तक को यूजर्स ने दिया सम्मान
इंग्लैंड से जीता भारत तो आ गई मीम्स की बाढ़, बुमराह से लेकर बैथल तक को यूजर्स ने दिया सम्मान
Foods That Help You Sleep: गहरी नींद के लिए 'बटर हैक', एक्सपर्ट्स से जानें क्या सच में काम करता है यह ट्रेंड?
गहरी नींद के लिए 'बटर हैक', एक्सपर्ट्स से जानें क्या सच में काम करता है यह ट्रेंड?
Embed widget