एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना बोले- अवैध परिवारों को देश से बाहर निकाला जाएगा

जम्मू कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अवैध रूप से रह रहे परिवारों को देश से बाहर निकाला जाएगा.

जम्मू: देश में नागरिकता संशोधन कानून पर छिड़े घमासान के बीच जम्मू कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और बर्मा से आये रोहिंग्या परिवारों पर बीजेपी ने बड़ा बयान दिया है. जम्मू कश्मीर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि अवैध रूप से रह रहे इन परिवारों को देश से निकलने पर विदेश मंत्रालय उनके देशो के साथ संपर्क में है और जैसे ही यह व्यवस्था पूरी होगी उन्हें वापस भेजा जायेगा.

नागरिकता संशोधन कानून पर आम जनता का मन टटोलने के लिए जम्मू में आज बीजेपी ने एक टोल फ्री नंबर की शुरुआत की. इस टोल फ्री नंबर की शुरुआत पर एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए रविंद्र रैना ने कहा कि घुसपैठिए और शरणार्थी में अंतर होता है. रोहिंग्या परिवारों पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि घुसपैठिया देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक होता है जबकि शरणार्थी को धर्म के नाम पर, राजनीति के नाम पर जब उनका सामाजिक उत्पीड़न होता है तो उन्हें देश छोड़ना पड़ता है.

उन्होंने कहा कि घुसपैठिए आतंकवादी होते है और वो देश के खिलाफ साजिश करते हैं. उन्होंने कहा कि भारत में घुसपैठियों की कोई जगह नहीं है. रोहिंग्या शरणार्थियों पर उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से देश के अंदर ऐसे कई लोग शरण लिए हुए हैं जो दूसरे देशों से समस्याओं के चलते सीमा पार कर भारत पहुंचे. उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास पासपोर्ट और वीज़ा नहीं है और वो देश में रह रहे हैं जिनकी पहचान कर ली गयी है. उन्होंने दावा किया कि इन परिवारों को देश से निकालने के लिए विदेश मंत्रालय उनके देशों के साथ संपर्क में है और जैसे ही यह व्यवस्था पूरी होगी उन्हें वापस भेजा जायेगा.

रविंद्र रैना ने नागरिकता संशोधन कानून पर देश को धर्म और जाति पर बांटने का आरोप भी कांग्रेस पर लगाया. उन्होंने कांग्रेस और वामपंथियों पर देश को विभाजित करने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक में बसों को जलाने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस की बुकलेट में सावरकर को लेकर आपत्तिजनक बात, संजय राउत ने कहा- कुछ लोगों के दिमाग में गंदगी भरी है

CAA पर अमित शाह की दो टूक, कानून के ज्ञान पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को दी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget