एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में नशे की तस्करी पर बड़ा वार, पकड़ा इंटर-स्टेट रैकेट, भारी मात्रा में ड्रग सीज

Drugs In Jammu-Kashmir: पुलिस ने अभी दो लोगों को ड्रग के साथ पकड़ा है. दावा है कि इनसे पूछताछ के आधार पर छिपकर बैठे ड्रग सप्लायरों तक पहुंचा जा सकता है.

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में ड्रग्स और ड्रग तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है. फोर्स ने गुरुवार को पंजाब के दो निवासियों को 35 पोस्ता भूसे के पैकेट के साथ गिरफ्तार करके एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ राज कुमार ने कहा कि अधिकारियों को बड़ी मात्रा में ड्रग की सप्लाई के बारे में इनपुट मिला था, जिसके बाद शामपोरा, काजीगुंड में एक इनोवा वाहन को रोका गया, जिसमें 35 पैकेट पोस्त भूसा ले जाया जा रहा था. वाहन में यात्रा कर रहे दो व्यक्तियों की पहचान पंजाब के गुरदासपुर निवासी अमनदीप सिंह और मनोहर सिंह के रूप में हुई, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मामले की कड़ियों की जांच की जा रही है और अभी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है. एसएसपी ने कहा, "एक बार ड्रग-तस्करी संबंध स्थापित हो जाने के बाद, हम आरोपियों के साथ-साथ कश्मीर घाटी में उनके सप्लायर्स की संपत्तियों को भी जब्त कर लेंगे. फिलहाल, आगे की जांच जारी है.

एक महीने में भारी मात्रा में ड्रग्स सीज

उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में 5 किलो चरस, 200 बोतल कोडीन, 900 टेबलेट अल्प्राजोम के अलावा अन्य नशीले पदार्थ जब्त किये गए हैं. एसएसपी ने कहा, ''सीमा पार से तस्करी कर लाई गई भारी मात्रा में हेरोइन भी जब्त की गई है.''

उन्होंने कहा कि एएनटीएफ नार्को-तस्करी मामलों की जांच में विशेषज्ञता रखता है. इसके साथ ही अपील की कि लोगों को आगे आना चाहिए और तस्करों के बारे में सुराग देना चाहिए. एएनटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, पिछले महीने पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के एक-एक व्यक्ति को दो किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था. पिछले महीने 3 किलो 800 ग्राम चरस के साथ गुजरात के एक निवासी को भी गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढ़ें

Delhi News: 'पहनाता है एडल्ट स्टार जैसे कपड़े', पुलिस से बोली पत्नी- अश्लील फिल्में देखकर कहता है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
नाबालिग, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया, अब पुलिस ने आरोपियों की शर्ट उतरवाकर कराई परेड
नाबालिग, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया, अब पुलिस ने आरोपियों की शर्ट उतरवाकर कराई परेड
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget