एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: महबूबा की बढ़ी मुश्किलें, अब तक पांच विधायकों ने की बगावत

बीजेपी के समर्थन लेने के बाद से पीडीपी के अबतक पांच विधायक बगावत कर चुके हैं. जावेद पार्टी के संस्थापक मुजफ्फर हमन के भतीजे हैं.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. बीजेपी से गठबंधन टूटने और सरकार गिरने के बाद अब पीपुल्स डेमोक्रेटिक (पीडीपी) के विधायकों ने महबूबा के खिलाफ बगावती रुख अख्तियार कर लिया है. इस फेहरिस्त में अब तक कुल पांच विधायक शामिल हो चुके हैं. सभी विधायकों के एक जैसे आरोप हैं. पीडीपी के विधायकों का कहना है कि पार्टी में उन्हें तवज्जो नहीं मिल रही है, पीडीपी परिवार की पार्टी बनकर रह गई है.

आज पीडीपी के विधायक जावेद बेग ने कहा कि अंदरुनी हालत खराब है. बारामूला से विधायक जावेद पीडीपी के संस्थापक सदस्यों में से एक मुजफ्फर हमन के भतीजे हैं. जावेद से पहले अब्दुल मजीद, इमरान अंसारी, अबीद हुसैन अंसारी और मोहम्मद अब्बास वानी ने महबूबा मुफ्ती पर आरोप लगाया था.

बागी विधायकों का इमरान अंसारी नेतृत्व कर रहे हैं. पिछले दिनों पूर्व मंत्री इमरान अंसारी ने कहा था, ''मुफ्ती मोहम्मद सईद (महबूबा के पिता) ने वंशवाद और एक परिवार की राजनीति को खत्म करने के लिए पीडीपी का गठन किया था. लेकिन उनकी मौत के बाद महबूबा ने पार्टी को 'फैमिली डेमोक्रेटिक पार्टी' में तब्दील कर दिया. पार्टी में मामा, मौसा, चाचा और भाई हैं.''

आपको बता दें कि 89 सीटों वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीडीपी के 28 , बीजेपी के 25, नेशनल कांफ्रेंस के 15, कांग्रेस के 14, और अन्य सात विधायक हैं. सरकार बनाने के लिए सूबे में 44 सीटों की जरूरत होती है.

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-पीडीपी सरकार को लेकर अटकलें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
INDIA Bloc March Live: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
LIVE: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पास, की ये 3 बड़ी मांग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पास, की ये 3 बड़ी मांग
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget