एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना और पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एक आतंकी ढेर

Terrorist killed in J&K: सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने एक ज्वॉइंट ऑपरेशन में कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में एलओसी पर एक आतंकवादी को मार गिराया गया.

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में रविवार (6 अगस्त) को सेना और पुलिस ने ज्वाइट ऑपरेशन में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को मार गिराया. सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में एलओसी पर एक आतंकवादी को मार गिराया गया. सेना ने आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया. सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.

सूत्रों ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि दूसरा झाड़ियों में छिपा हुआ रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहा है. मारे गए अज्ञात आतंकवादी का शव और आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद कर लिया गया है. सूत्रों ने कहा, कि दूसरे आतंकवादी को मार गिराने का अभियान अभी भी जारी है.

कुलगाम में तीन जवान शहीद
शनिवार को कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए थे. आतंकी संगठन पीएएफएफ ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इसे अनुच्छेद 370 खत्म करने का बदला बताया है. सेना को कुलगाम जिले के हलान वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस के साथ ज्वॉइंट सर्च अभियान चलाया गया.  अभियान के दौरान शुक्रवार को आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 3 जवान घायल हुए थे. उनकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.

आतंकियों के मददगार समेत 4 गिरफ्तार
वहीं, शनिवार को जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादी संगठन के मददगार समेत चार लोगों पर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया. पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि सक्षम प्राधिकार से औपचारिक हिरासत आदेशों के अनुसार उन्हें जम्मू की कोट-बलवाल जेल और श्रीनगर की केंद्रीय जेल में रखा गया. उन्होंने बताया कि जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है उनमें खुर्शीद अहमद डार उर्फ शोला और रियाज अहमद राठेर शामिल हैं और दोनों नसरूल्लाहपोरा के रहने वाले हैं. इन लोगों को मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि सोइबुग के वारसंगम के तौसीफ अहमद खांबे पर भी पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया. वह अंसार गजावत-उल हिंद नाम से एक आतंकवादी संगठन के लिए काम करता था. अधिकारी ने कहा कि राजौरी में लम्मदरहाल के रहने वाली शारदा बेगम को अपनी बेटी शाहीना अख्तर की शादी कर लोगों से ठगी के लिए पकड़ा गया. उन्होंने कहा, 'अपनी मां और कुछ दलालों के साथ मिलकर उसने (अख्तर ने) इन व्यक्तियों के साथ शादी की और बाद में नकदी व सोना हड़प लिया.' बडगाम जिले में इन मां-बेटी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं.

यह भी पढ़ें:
Indigo फ्लाइट में क्यों टिशू पेपर से पसीना पोंछ रहे यात्री? कांग्रेस नेता ने बताई 90 मिनट की यात्रा की दर्द भरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका से दूसरे दौर की बातचीत के लिए राजी ईरान! पाकिस्तान अधिकारियों का बड़ा दावा, जानें क्या बताया?
अमेरिका से दूसरे दौर की बातचीत के लिए राजी ईरान! पाकिस्तान अधिकारियों का बड़ा दावा, जानें क्या बताया?
TMC की पूर्व सांसद नुसरत जहां को ED का समन, वोटिंग से एक दिन पहले 22 अप्रैल को पेश होने का आदेश
TMC की पूर्व सांसद नुसरत जहां को ED का समन, वोटिंग से एक दिन पहले 22 अप्रैल को पेश होने का आदेश
Exclusive: ‘बंगाल की जनता TMC के व्यवहार से त्रस्त’, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का CM ममता पर हमला
Exclusive: ‘बंगाल की जनता TMC के व्यवहार से त्रस्त’, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का CM ममता पर हमला
Nashik TCS Case: नासिक TCS में कथित धर्मांतरण पर VHP का सख्त विरोध, कॉरपोरेट जगत को दी चेतावनी
नासिक TCS में कथित धर्मांतरण पर VHP का सख्त विरोध, कॉरपोरेट जगत को दी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood: क्या कपूर खानदान में फिर आएगी खुशखबरी? | Khabar Filmy Hain | Alia Bhatt
Sansani: इंटरनेशनल मंच पर... ट्रंप को खुला चैलेंज ! | Iran-israel war update
Chitra Tripathi: ईरान का 'मालिक' कौन? | Trump | Hormuz | China | Netanyahu | Breaking
Prayagraj Viral Video: क्या रसूख के नशे में चूर इन थार सवारों पर लगेगी लगाम? | UP | Breaking
Pratima Mishra: शांति का शिप डूबा, होर्मुज में संकट गहराया! | Bharat Ki Baat | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं दिल्ली हाई कोर्ट की जज स्वर्ण कांता शर्मा? जिनका अरविंद केजरावाल के मामले में जुड़ रहा नाम, क्या है विवाद?
कौन हैं दिल्ली HC की जज स्वर्ण कांता शर्मा? जिनका केजरावाल के मामले में जुड़ रहा नाम, क्या है विवाद?
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर AIMIM का बड़ा ऐलान, इतनी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर AIMIM का बड़ा ऐलान, इतनी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
IPL 2026 में दूसरी जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में कहां पहुंची मुंबई इंडियंस? GT के खिलाफ किया कमाल
IPL 2026 में दूसरी जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में कहां पहुंची मुंबई इंडियंस?
'मैंने मना कर दिया था...', राकेश बेदी ने रिजेक्ट कर दी थी आदित्य धर की फिल्म, जानिए फिर कैसे बनी बात?
'मैंने मना कर दिया था...', राकेश बेदी ने रिजेक्ट कर दी थी आदित्य धर की फिल्म, जानिए फिर कैसे बनी बात?
'संजू सर से मिला तो...', पिता को यादकर इमोशनल हुए रितेश देशमुख, जेनेलिया भी नहीं रोक पाईं अपने आंसू
'संजू सर से मिला तो...', पिता को यादकर इमोशनल हुए रितेश देशमुख, जेनेलिया भी नहीं रोक पाईं अपने आंसू
Nashik TCS Case: नासिक TCS में कथित धर्मांतरण पर VHP का सख्त विरोध, कॉरपोरेट जगत को दी चेतावनी
नासिक TCS में कथित धर्मांतरण पर VHP का सख्त विरोध, कॉरपोरेट जगत को दी चेतावनी
Board Results 2026: बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है! UP बोर्ड, ICSE और झारखंड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द
बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है! UP बोर्ड, ICSE और झारखंड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द
Mauryan Empire: यह था भारत का पहला साम्राज्य, जानें किसने की थी इसकी शुरुआत?
यह था भारत का पहला साम्राज्य, जानें किसने की थी इसकी शुरुआत?
Embed widget