एक्सप्लोरर

Republic Day: जम्मू-कश्मीर में रिपब्लिक डे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीमा से सटे इलाकों पर 2 महीने के लिए लगा नाइट कर्फ्यू

Jammu-Kashmir: पाकिस्तान से लगातार घुसपैठ के मामले सामने आ रहें हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सीमा से सटे दायरे में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है.

Republic Day Security In Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाके में गणतंत्र दिवस (Republic Day) से पहले पाकिस्तान किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकता है. यह जानकारी सुरक्षा एजेंसियों ने साझा की है. अलर्ट के बाद जम्मू के सांबा जिले में प्रशासन ने भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 1 किलोमीटर के दायरे में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है.

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान लगातार जम्मू को दहलाने की साजिश करता आ रहा है. इसी को ध्यान रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर यह चेताया है कि गणतंत्र दिवस से पहले पाकिस्तानी घुसपैठिए कोहरे का फायदा उठाकर भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ कर जम्मू में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं.

2 महीने तक जारी रहेगा कर्फ्यू
सुरक्षा एजेंसियों के इस अलर्ट के बाद जम्मू के संवेदनशील सांबा जिले में प्रशासन ने भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 1 किलोमीटर के दायरे में नाइट कर्फ्यू लगाया है. यह नाइट कर्फ्यू अगले 2 महीने तक जारी रहेगा. सांबा जिले की डीएम अनुराधा गुप्ता के जारी किए गए इस आदेश में कहा गया है कि मौजूदा समय में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए और आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जम्मू के सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे 1 किलोमीटर के दायरे में धारा 144 को लागू किया जाता है. 

शाम 9 बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा कर्फ्यू
आदेश में कहा गया है कि सांबा जिले में अगले दो महीनों तक भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 1 किलोमीटर के दायरे में धारा 144 शाम 9 बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी. डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि सीमा सुरक्षा पर जिला स्तरीय स्थाई समिति में बीएसएफ के अधिकारियों ने भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे 1 किलोमीटर के दायरे में रात का कर्फ्यू लगाने का मुद्दा उठाया था.

इस आदेश में कहा गया है कि प्रशासन को यह लगा कि अगर सीमा पर 1 किलोमीटर के दायरे में यह कर्फ्यू लगाया जाता है तो न केवल असामाजिक तत्व की आवाजाही पर नजर रहेगी, बल्कि इससे सीमा पर तैनात जवान भारतीय क्षेत्र में बेहतर ढंग से डोमिनेशन कर पाएंगे. वहीं, प्रशासन के आदेश को जमीन पर लागू करने के लिए पुलिस ने मंगलवार रात से ही जम्मू के सांबा जिले के सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष नाके लगाकर कर्फ्यू को लागू किया.

इसे भी पढ़ें: India Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का कहर! दिल्ली में 4 डिग्री तक पारा गिरने का अनुमान, जानें लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
‘विशेष सुविधाओं के साथ सिर्फ 4 साल में AIIMS बीबीनगर बनकर तैयार’, तेलंगाना में बोले जेपी नड्डा
‘विशेष सुविधाओं के साथ सिर्फ 4 साल में AIIMS बीबीनगर बनकर तैयार’, तेलंगाना में बोले जेपी नड्डा
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget