एक्सप्लोरर

India Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का कहर! दिल्ली में 4 डिग्री तक पारा गिरने का अनुमान, जानें लेटेस्ट अपडेट

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर भारत में शीतलहर की वजह से ठिठुरन बढ़ती जा रही है. देश के कुछ हिस्सों में 7 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है.

Weather Forecast: उत्तर भारत समेत देश की राजधानी दिल्ली में भी सर्दी का सितम बढ़ गया है. उत्तरी राज्यों में कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, ठंड के और बढ़ने के आसार हैं. नए साल पर थोड़ी राहत के बाद मंगलवार (3 जनवरी) को फिर से शीतलहर की स्थिति वापस लौट आई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक उत्तर भारत में बहुत घना कोहरा रहने के आसार है, इसके साथ ही दिनभर ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना है.

इसके अलावा उत्तर भारत में अगले 3 दिनों तक शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी और उसके बाद धीरे-धीरे इसकी तीव्रता में कमी आ सकती है. उत्तर भारत समेत मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-6 डिग्री सेल्सियस के बीच है. पंजाब के कई इलाकों में बहुत घना कोहरा रहेगा. इसके अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में भी कोहरा बना रहेगा. 

7 जनवरी तक चलेगी शीतलहर
दिल्ली में भी घना कोहरा बना रहेगा. राज्य में बुधवार (4 जनवरी) को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों मंगलवार सुबह बारिश हुई, जिसके कारण ठंड और बढ़ गई है. इसकी वजह से 5-7 जनवरी तक दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी हिस्सों के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने के कारण ठंड और बढ़ सकती है.

अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है. घने कोहरे के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कुछ हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे का यातायात प्रभावित हो सकता है. इसके साथ ही विजिबिलिटी कम होने की वजह से भी सड़कों पर गाड़ी चालकों को दिक्कत हो सकती है. प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली (Regional Meteorology Centre New Delhi) के अनुसार 5 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक दिल्ली में शीतलहर चल सकती है. इस दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें- 'जिस दोस्त ने अंजलि को सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया हो..', कंझावला कांड पर भड़कीं स्वाति मालिवाल, कहा- इसकी भी जांच जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
‘कॉमर्शियल जहाज को निशाना न बनाएं’, जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को समझा दिया
‘कॉमर्शियल जहाज पर बंद करें अटैक’, जयशंकर का ईरान के विदेश मंत्री को फोन
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget