एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने जैश ए मोहम्मद के दो आतंकियों को ढेर किया

मुठभेड़ स्थल से आतंकवादियों के शव, हथियार एवं गोला-बारूद तथा अन्य चीजें बरामद हुई हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मारे गए दोनों आतंकवादी जैश ए मोहम्मद से जुड़े थे.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया जो कई आम नागरिकों और पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल थे. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान रावलपुरा शोपियां के आबिद वागेय और अमशेपुरा शोपियां के शाहजहां मीर के रूप में हुई है.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के गाहंद क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में ठोस सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने आज सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की जिसमें दो आतंकवादी मारे गए.

मुठभेड़ स्थल से आतंकवादियों के शव, हथियार एवं गोला-बारूद तथा अन्य चीजें बरामद हुई हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मारे गए दोनों आतंकवादी जैश ए मोहम्मद से जुड़े थे. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वे सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले करने और आम नागरिकों पर अत्याचार करने जैसे सिलसिलेवार आतंकी कृत्यों में वांछित थे.’’ उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी आम नागरिकों- फिरदौस अहमद और निसार अहमद तथा पुलिसकर्मी बलवंत सिंह के अपहरण और हत्या में शामिल थे.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वे (मारे गए आतंकवादी) इस साल के शुरू में विएल शोपयां में खुशबू जान की हत्या में भी शामिल थे. इसके अतिरिक्त, दोनों शोपियां में कचदूरा के बेमनीपुरा के आम नागरिक तनवीर अहमद की हत्या में भी शामिल थे.’’

पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि ये दोनों आतंकवादी कांजीउल्लार और रामनगर में आगजनी और पंचायत घरों को जलाने की घटनाओं में भी शामिल थे. प्रवक्ता ने बताया कि मीर पिछले साल शोपियां के अरहामा में हथियार छीनने और चार पुलिसकर्मियों की हत्या में भी शामिल था. उन्होंने कहा, ‘‘वह (मीर) शोपियां थाने पर हमला करने में भी शामिल था जिसमें पुलिसकर्मी साकिब मोहिउद्दीन शहीद हो गए थे और उनकी राइफल छीन ली गई थी.’’

प्रवक्ता ने बताया कि मीर मंझगाम डी एच पुरा निवासी युवक हुजैफ अशरफ के अपहरण और हत्या में भी शामिल था. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादियों के खिलाफ अनेक मामले दर्ज थे. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रयास से यह बहुत ही सटीक अभियान रहा और मुठभेड़ के दौरान आसपास कोई नुकसान नहीं हुआ.’’

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget