एक्सप्लोरर

Srinagar Grenade Attack: जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में CRPF बंकर पर बड़ा ग्रेनेड हमला, 12 नागरिक जख्मी

Srinagar Grenade Attack: श्रीनगर में हुए ग्रेनेड हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल पनप गया था और अफरा-तफरी के बीच स्थानीय लोग दुकानें छोड़कर भागने लगे थे.

Srinagar Grenade Attack: जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में रविवार (तीन नवंबर, 2024) को बड़ा ग्रेनेड हमला हुआ. अटैक ऑल इंडिया के रेडियो स्टेशन के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बंकर पर किया गया. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में कम से कम 12 नागरिक जख्मी हुए.

आतंकियों ने ग्रेनेड हमला ऐसे वक्त पर किया, जब संडे मार्केट (श्रीनगर के लाल चौक पर हर रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है) में काफी भीड़भाड़ थी और टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (टीआरसी) भी वहीं था. ग्रेनेड इसी सेंटर के पास फेंका गया. ग्रेनेड फटने के बाद इलाके में दहशत फैल गई और दुकानदार जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. 

ग्रेनेड अटैक में घायल हुए लोगों को आनन-फानन श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल (एसएमएचएस) में भर्ती कराया गया. एसएमएचएस की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तस्नीम शौकत की ओर से बताया गया, "घायलों में आठ पुरुष और एक महिला हैं. सभी की हालत फिलहाल स्थिर है." हमले के बाद जांच के लिए कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह को तैनात किया गया है, जबकि हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों को मौके पर भेजा गया.

ग्रेनेड हमले में कौन-कौन हुआ घायल?

  • मिस्बा (17 वर्ष), टैंट्री निवासी नौगाम.
  • अजान कालू (17 वर्ष), निवासी नूरबाग
  • हबीबुल्लाह राथर (50 वर्ष), निवासी कलूसा बांदीपोरा
  • अल्ताफ अहमद सीर (21 वर्ष) निवासी अमशीपोरा शोपियां.
  • फैजल अहमद (16 वर्ष), निवासी खानियार.
  • उर फारूक, निवासी पट्टन.
  • फैजान मुश्ताक (20 वर्ष), निवासी पंपोर.
  • जाहिद (19 वर्ष), निवासी चेकपोरा कलां नौगाम.
  • गुलाम मुहम्मद सोफी (55 वर्ष), निवासी चट्टाबल.
  • सुमैया जान (45 वर्ष), निवासी नैदखाई सुम्बल.

CM उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?

ग्रेनेड हमले पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चिंता जताई. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए इसे बेहद परेशान करने वाला बताया. एक्स पर उन्होंने लिखा, “पिछले कुछ दिनों से घाटी के कुछ हिस्सों में हमलों और मुठभेड़ों की खबरें सुर्खियों में हैं. श्रीनगर के रविवार बाजार में निर्दोष दुकानदारों पर ग्रेनेड हमले की आज की खबर बेहद परेशान करने वाली है. निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का कोई औचित्य नहीं हो सकता. सुरक्षा तंत्र को जल्द से जल्द हमलों की इस लहर को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए ताकि लोग बिना किसी डर के अपना जीवन जी सकें."

अनंतनाग-खानयार में कल हुई थी मुठभेड़

ताजा ग्रेनेड हमले से ठीक एक दिन पहले शनिवार को अनंतनाग और श्रीनगर के खानयार में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन आतंकी मारे गए थे. मारे गए आतंकियों में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का सीनियर कमांडर भी था, जो बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके के एक घर में छिपा हुआ था. सुरक्षाबलों की ओर से उस घर को आग लगा दी गई थी, जिसमें आतंकी छिपे थे.  

यह भी पढ़ें- J&K: श्रीनगर में सेना ने ढेर किया लश्कर का कमांडर उस्मान भाई, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'ईश्वर उन्हें...'
मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'ईश्वर उन्हें...'
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget