एक्सप्लोरर

J&K: श्रीनगर में सेना ने ढेर किया लश्कर का कमांडर उस्मान भाई, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता

LeT Commander killed: श्रीनगर के खानयार में सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर उस्मान भाई मारा गया. कहा जा रहा है कि वह इंस्पेक्टर मंजूर की हत्या में शामिल था.

Jammu Kashmir: श्रीनगर के खानियार इलाके में शनिवार (2 नवंबर) को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली. खानसार के घर में सुरक्षाबलों ने जिस आतंकी को मार गिराया वह और कोई नहीं बल्कि लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर उस्मान भाई था. जानकारी के मुताबिक आतंकी उस्मान वही था, जो इंस्पेक्टर मंजूर की हत्या में शामिल था. 

उस्मान गैर-स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों की हत्या सहित आतंकवाद से संबंधित कई मामलों में वांछित था. अधिकारी के मुताबिक वह इंस्पेक्टर मंजूर की हत्या में भी शामिल था. जम्मू कश्मीर में आज सुबह से ही दो अलग-अलग इलाकों में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी रखी थी. इन दोनों ही इलाकों - अनंतनाग और श्रीनगर के खानयार में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया. इनमें खानयार में हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, जो लश्कर का सीनियर कमांडर था. 

चार जवान गंभीर रूप से घायल

इस मुठभेड़ में दो सीआरपीएफ और दो एसओजी कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. खानयार में जिस मकान में आतंकवादी छिपे हुए थे उसमें मुठभेड़ के दौरान एक बड़ा धमाका हो गया था, जिसके बाद भयानक आग लग गई. इस आग के चलते इलाका धुएं से भर गया और अन्य तीन घर भी प्रभावित हो गए. 

सुरक्षाबलों को मिला था इनपुट

सेना को आतंकियों के होने का इनपुट मिला था. इसके बाद कार्रवाई करते हुए जवानों ने उस घर को चारों ओर से घेर लिया जिस घर में आतंकी छुपे हुए थे. किसी प्रकार की चूक ना हो, इसे लेकर सुरक्षाबल काफी एहतियात बरत रहे थे. उन्होंने घर की चारों ओर से घेराबंदी की और इंतजार किया कि कब आतंकियों की गोलियां खत्म हो जाए और उन्हें पकड़ा जाए. हालांकि, आतंकी घर में से रुक रुक कर गोलियां चला रहे थे.

यह भी पढ़ें- Exclusive: MVA या महायुति, किसे समर्थन देगी AIMIM? महाराष्ट्र चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget