एक्सप्लोरर

अमरनाथ हमला: मामले की त्वरित जांच के लिए J&K पुलिस ने किया SIT का गठन

10 जुलाई को अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. यह हमला अनंतनाग जिल में हुए थे जिसमें छह महिलाओं सहित सात यात्रियों की मौत हो गई और 19 जख्मी हो गए थे.

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रियों के बस पर हुए आतंकवादी हमले की जांच के लिए जम्मू और कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को उप महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया. तो वहीं दूसरी तरफ अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले से बेखौफ 4,000 से ज्यादा श्रद्धालु आज पवित्र गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए यहां से रवाना हुए.

मामले की त्वरित जांच के लिए SIT का गठन

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक मुनीर अहमद खान ने कहा, "इस अहम मामले की त्वरित जांच के लिए हमने दक्षिण कश्मीर के उप पुलिस महानिरीक्षक एस पी पाणि की अध्यक्षता में छह सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है." एसआईटी के अन्य सदस्यों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलताफ अहमद खान, एक पुलिस उपाधीक्षक तथा अन्य अधिकारी शामिल हैं, जो जांच में सहायता करेंगे.

अनंतनाग जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर बीती 10 जुलाई को श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रही अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस पर रात 8.30 बजे के आस-पास आतंकवादी हमला किया गया था, जिसमें सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 19 अन्य घायल हो गए थे.

अमरनाथ श्राइन बोर्ड से रजिस्टर्ड नहीं थी बस

बस अमरनाथ श्राइन बोर्ड से रजिस्टर्ड नहीं थी और उसने कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन किया था. इस हमले के फौरन बाद कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक ने कहा था कि इसके पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है.

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, "प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान के अबु इस्माइल के नेतृत्व में लश्कर के आतंकवादियों के समूह ने हमले को अंजाम दिया."

आतंकी हमले के बाद, अमरनाथ यात्रियों की संख्या में हुआ इजाफा

10 जुलाई को अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. यह हमला अनंतनाग जिल में हुए थे जिसमें छह महिलाओं सहित सात यात्रियों की मौत हो गई और 19 जख्मी हो गए थे. जिस दिन आतंकी हमला हुआ उस दिन 2,430 यात्री जम्मू से अमरनाथ की पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए थे. दूसरे दिन यह संख्या बढ़कर 3,289 हो गई, 12 जुलाई को 3,500 और 13 जुलाई को 3,971 यात्री जम्मू से रवाना हुए. वहीं आज यह संख्या बढ़कर 4,105 हो गई.

अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ और पुलिस की सुरक्षा में 3,111 पुरुष, 892 महिलाओं और 102 साधू तथा साध्वियों का जत्था 191 गाड़ियों के काफिले में आज सुबह बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ.

‘बम बम भोले’ के जयकारे लगा रहे थे श्रद्धालु

भगवती नगर आधार शिविर पर यात्रियों ने आतंकी खतरे की परवाह किए बिना पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन करने के लिए अपनी यात्रा शुरू करने का प्रण लिया. उनका उत्साह देखने लायक था और वह ‘बम बम भोले’ के जयकारे लगा रहे थे.

चेन्नई के कुमार राजा ने कहा, ‘‘ यात्रियों पर हुए हमले के बाद मेरे परिवार ने मुझसे घर वापस आने को कहा, लेकिन मैंने उनसे कहा कि अमरनाथ में दर्शन करने के बाद ही मैं घर लौटूंगा चाहे जीवित या मृत. मुझे खतरे की परवाह नहीं. भगवान शिव उसे देखेंगे.’’ इस यात्रा के शुरू होने से लेकर अबतक 1,77,134 यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED Raid On TMC: TMC पर ED का बड़ा एक्शन! 150 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन की जांच में कई ठिकानों पर छापेमारी
TMC पर ED का बड़ा एक्शन! 150 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन की जांच में कई ठिकानों पर छापेमारी
China Flood: चीन में तबाही का तांडव! बाढ़, भूस्खलन और बवंडर से 20 की मौत, 331 लोग घायल
चीन में तबाही का तांडव! बाढ़, भूस्खलन और बवंडर से 20 की मौत, 331 लोग घायल
विजय थलापति का तमिलनाडु के इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बढ़ा दी 25 फीसदी सैलरी
विजय थलापति का तमिलनाडु के इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बढ़ा दी 25 फीसदी सैलरी
सड़कों पर लबालब पानी, आसमान में गरजते बादल और कुदरत का कहर…, महाराष्ट्र से केरल तक बेबस इंसान
सड़कों पर लबालब पानी, आसमान में गरजते बादल और कुदरत का कहर…, महाराष्ट्र से केरल तक बेबस इंसान

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget