एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: पुलिस कांस्टेबल अब्दुल रशीद कलस को मरणोपरांत मिला कीर्ति चक्र, डीआईजी अमित कुमार को शौर्य चक्र

पुलवामा हमले के गुनहगारों को एनकाउंटर में मार गिराने वाले जम्मू कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल अब्दुल रशीद कलस को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से नवाजा गया है. इसी एनकाउंटर में घायल हुए डीआईजी अमित कुमार को शौर्य चक्र से नवाजा गया है.

नई दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्रालय ने देश के वीरता मेडल की घोषणा की. इनमें एक कीर्ति चक्र हैं और आठ (08) शौर्य चक्र विजेता हैं. कुल 84 बहादुरी मेडल घोषित किए गए हैं. 18 फरवरी 2019 को कांस्टेबल अब्दुल रशीद कलस ने पुलवामा हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को पुलवामा के एक गांव में मार गिराने में अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन इस एनकाउंटर में उन्होनें आतंकियों से लड़ते हुए खुद अपनी जान न्यौछावर कर दी थी. इसी एनकाउंटर में घायल हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के डीआईजी अमित कुमार को शौर्य चक्र से नवाजा गया है.

CISF के चार कर्मियों को मरणोपरांत शौर्य चक्र 

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सीआईएसएफ के एक सब-इंस्पेकटर सहित कुल चार कर्मियों को मरणोपरांत शौर्य चक्र से नवाजा गया है. इनमें से तीन वे जवान थे जिन्होनें मुंबई में ओएनजीसी की एक रिफाइनरी में लगी आग से लड़ते हुई अपनी जान न्यौछावर कर दी थी. एक सब इंस्पेक्टर महावीर प्रसाद गोदारा ने दिल्ली के सीजीओ कॉम्पलेक्स में आग बुझाते हुए अपनी जान न्यौछावर कर दी थी.

इसके अलावा थलसेना के लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण सिंह रावत (स्पेशल फोर्स-पैराशूट रेजीमेंट), मेजर अनिल उर्स (मराठा लाइट इंफेंट्री) और हवलदार अलोक कुमार दुबे को भी शौर्य चक्र से नवाजा गया है. आलोक कुमार दुबे और मेजर अनिल को कश्मीर घाटी में आतंकियों से लोहा लेने और कृष्ण सिंह रावत को एलओसी पर आंतकियों को मार गिराने के लिए शौर्य चक्र से नवाजा गया है.

विंग कमांडर विशाक नायक को मिला शौर्य चक्र

वायुसेना के विंग कमांडर विशाक नायक को भी शौर्य चक्र से नवाजा गया है. लेकिन वायुसेना ने उनके बारे में जानकारी साझा करने से इंकार कर दिया है. पांच वायु-सैनिकों को वीरता के वायुसेना-मेडल से नवाजा गया है.

नौसेना के कैप्टन मृगांक शेओखंड को वीरता के नौ-सेना मेडल से नवाजा गया है. उन्हें ये मेडल पिछले साल नबम्बर में गोवा में मिग-29के फाइटर जेट को पक्षियों के एक झुंड से टकराने के बाद रिहायशी इलाकों पर गिराने से बचाकर एक खाली मैदान में लैंड कराने के लिए दिया गया है. इस लैंडिंग के दौरान फाइटर जेट पूरी तरह क्रैश हो गया था.

सीआरपीएफ के अस्सिटेंट कमांडेंट नरेश कुमार को सातवीं बार गैलेंट्री पुलिस मेडल से नवाजा गया है. श्रीनगर में सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम (क्यूएटी) का नेतृत्व करने वाले नरेश कुमार को अभी सीआरपीएफ में शामिल हुए चार साल ही हुए हैं.

इसे भी देखेंः

विशेष होगा 'At Home': निगमबोध घाट पर दाह संस्कार के लिए लकड़ी काटने वाले को भी आमंत्रण

IPL 2020: धोनी की अगुआई में CSK प्लेयर्स आईपीएल शिविर के लिए पहुंचे चेन्नई, देखें photos

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget