एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हंदवाड़ा में आतंकवादी सहयोगी को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Jammu and Kashmir Police: जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी है. हंदवाड़ा के बोगाम चोगुल में पुलिस और सुरक्षा बलों ने मिलकर एक आतंकी सहयोगी आशिक हुसैन वानी को गिरफ्तार किया है.

Terrorist Arrest: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार (05 नवंबर) को एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया है. जिसका नाम आशिक हुसैन वानी है और उसके कब्जे से 01 पिस्तौल, 01 मैगजीन और 07 जिंदा राउंड बरामद की गई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हंदवाड़ा पुलिस के अनुसार, पुलिस स्टेशन हंदवाड़ा के बोंगम चोगुल जंक्शन पर घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने 22RR और 92 BN सीआरपीएफ (CRPF) के साथ मिलकर एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया है. आशिक हुसैन वानी के पिता का नाम अबुल करीम वानी है और ये तुज्जर शरीफ सोपोर का रहने वाला है. इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत तहत एफआईआर नंबर 200/2024 दर्ज कर दर्ज किया गया है और जांच जारी है. सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई इलाके में आतंकवाद के खिलाफ लगातार चल रहे मुहिम का हिस्सा है.

3 नवंबर को हुआ था श्रीनगर में ग्रेनेड हमला

जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में रविवार (03 नवंबर, 2024) को हुए बड़े ग्रेनेड हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षा बलों से आतंकवादियों को कड़ा जवाब देने को कहा था. जिसके बाद ये मामला सामने आया है.

क्या बोले थे उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ?

श्रीनगर ग्रेनेड हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक हाई लेवल बैठक की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में जो आतंकी संगठन सक्रिय हैं, उनके खात्मे के लिए सुरक्षा एजेंसियों को खुली छूट है. उन्होंने श्रीनगर में ग्रेनेड हमले के बारे में डीजीपी नलिन प्रभात और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की थी.

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षा अधिकारियों को आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को कड़ा जवाब देने के निर्देश देते हुए कहा था "नागरिकों पर हमला करने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. आपको आतंकी संगठनों को कुचलने की पूरी आजादी है और इस मिशन को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़नी है."

ये भी पढ़ें: J&K: जम्मू और कश्मीर में LeT कमांडर को ढेर करने का बिस्कुट से क्या रहा कनेक्शन? अब सामने आई असल बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget