एक्सप्लोरर

J&K: जम्मू और कश्मीर में LeT कमांडर को ढेर करने का बिस्कुट से क्या रहा कनेक्शन? अब सामने आई असल बात

Srinagar Encounter: श्रीनगर में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के हाई-प्रोफाइल आतंकवादी कमांडर उस्मान को मार गिराया. इस एनकाउंटर में बिस्कुटों की भूमिका अहम रही.

Srinagar Encounter: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के खानयार क्षेत्र में सुरक्षा बल लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर उस्मान को मुठभेड़ में मार गिरा चुके हैं. उस्मान को ढेर करने में नौ घंटे की बनाई गई सटीक प्लानिंग के साथ ही बिस्कुट का भी अहम रोल रहा. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को खानयार के घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में उस्मान की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके कारण ऑपरेशन को सफल करने के लिए नौ घंटे की ऐसी सटीक प्लानिंग बनाई गई थी. उसमें कम से कम नुकसान हो. हालांकि, इस अभियान के दौरान आवारा कुत्तों की उपस्थिति थी जो सिर दर्द बना हुआ था. हमें डर था कि उनके भौंकने से आतंकवादी सतर्क हो सकते हैं.

उन्होंने कहा कि इसका मुकाबला करने के लिए खोजी टीमों को बिस्किट दिए गए थे. जब ये टीम लक्ष्य की ओर बढ़ीं तो उन्होंने आवारा कुत्तों को शांत करने के लिए उन्हें बिस्कुट खिलाए. सुरक्षाकर्मियों की पूरी तैनाती फज्र की नमाज (सुबह की नमाज) से पहले कर दी गई और 30 घरों के इर्द-गिर्द घेरा डाल दिया गया. इस दौरान एके-47, एक पिस्तौल और कई ग्रेनेड से लैस उस्मान ने सुरक्षाबलों पर भीषण गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. मुठभेड़ के दौरान कुछ ग्रेनेड फटने से मकान में आग लग गई जिस पर सुरक्षाबलों ने तुरंत काबू पा लिया, ताकि यह आसपास के मकानों में न फैले. कई घंटे तक चली भीषण मुठभेड़ में उस्मान को ढेर कर दिया गया.

मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी घायल

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिनकी हालत स्थिर बताई जाती है. इस अभियान के साथ सुरक्षाबलों को विशेष रूप से लश्कर-ए-तैयबा की शाखा ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है, जो गैर-स्थानीय मजदूरों और सुरक्षाकर्मियों पर हमले करने में शामिल रहा है.

यूनिक सोलूशन्स खोजने में माहिर है सुरक्षाकर्मी

उन्होंने आगे कहा, "सफल अभियान इस बात को बताता है कि अधिकारी अभियान की सफलता के लिए यूनिक सोलूशन्स खोजने के साथ-साथ किस हद तक जा सकते हैं. यह मुठभेड़ न केवल जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी प्रयासों में महत्वपूर्ण क्षण है, बल्कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने में सुरक्षाबलों के सामने आने वाली चुनौतियों को भी बताता है." अधिकारियों ने बताया कि यह दो साल से अधिक समय में जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में पहली महत्वपूर्ण मुठभेड़ थी. स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त प्रयासों से  आतंकवाद रोधी यह अभियान सफल रहा.

ये भी पढ़ें: 'नई सरकार बनते ही बढ़े हमले', अब इस कांग्रेस नेता ने की आतंकियों को जिंदा पकड़े जाने की वकालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- 'बेतुकी और बकवास बातें...'
आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- 'बेतुकी और बकवास बातें...'
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget