एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: सरकार ने डोमेसाइल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नियमों का नोटिफिकेशन किया जारी

डोमेसाइल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने नियमों को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.आवेदन के बाद संबंधित अधिकारी को 15 दिनों में डोमेसाइल प्रमाण पत्र बना कर देना होगा.

जम्मू: जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोमवार को राज्य में डोमेसाइल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नियमों की अधिसूचना जारी कर दी. इस अधिसूचना के जारी होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पिछले 15 सालों से रह रहे लोग, 7 साल से शिक्षा ग्रहण करते हुए 10वीं या 12वीं कक्षा की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों, कश्मीर और पाकिस्तानी विस्थापितों, जम्मू कश्मीर में 10 साल या इससे अधिक नौकरी करने वाले केंद्र सरकार के अधिकारियों, अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, केंद्रीय विश्वविद्यालय, केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थानों के अधिकारी और कर्मचारी के बच्चे भी डोमेसाइल पाने के हकदार होंगे. जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया कि सरकार ने डोमेसाइल प्रमाण पत्र जारी करने के लिए नियम अधिसूचित किए हैं. उन्होंने कहा कि नियम सरल और पारदर्शी हैं. उन्होंने दावा किया कि यह प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी की जा रही है. उन्होंने कहा कि निश्चित अवधि में प्रमाण पत्र जारी ना करने पर अधिकारियों के वेतन से 50,000 रुपये काटने का भी प्रावधान है.

रोहित कंसल के मुताबिक इन नए नियमों के अनुसार ही डोमेसाइल प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे. किसी भी आवेदन के बाद संबंधित अधिकारी को महज 15 दिनों में डोमेसाइल प्रमाण पत्र बना कर देना होगा और अगर आवेदन नामंजूर भी होता है तब भी इसकी जानकारी इन्हीं 15 दिनों के भीतर आवेदन कर्ता को देनी होगी.

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में किसी भी सरकारी नौकरी में आवेदन करने के लिए डोमेसाइल प्रमाण पत्र जरूरी होगा. जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से डोमिसाइल सर्टिफिकेट प्रोसीजर रूल्स 2020 के जारी होने के बाद इसका लाभ पश्चिमी पाकिस्तान के सफाई कर्मचारियों को होगा.

ये भी पढ़ें-

केंद्र सरकार के आर्थिक पैकेज से दिल्ली को कुछ नहीं मिला- अरविंद केजरीवाल

यूपी सरकार और कांग्रेस में बसों पर छिड़ा सियासी संग्राम, प्रवासी मजदूरों की मदद पर तेज हुआ लेटर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने SC में जजों नियुक्ति के लिए भेजे 5 नाम, जानें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल?
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने SC में जजों नियुक्ति के लिए भेजे 5 नाम, जानें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल?
एअर इंडिया के विमान में फिर से तकनीकी खराबी, सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट 8 घंटे बाद वापस लौटी दिल्ली
एअर इंडिया के विमान में फिर से तकनीकी खराबी, सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट 8 घंटे बाद वापस लौटी दिल्ली
Parimatch Online Betting: परिमैच ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई!17 ठिकानों पर छापे, 1.56 करोड़ की संपत्ति जब्त
परिमैच ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई!17 ठिकानों पर छापे, 1.56 करोड़ की संपत्ति जब्त
Hyderabad Congress: हैदराबाद में कांग्रेस समीक्षा बैठक के दौरान भिड़े दो नेता, गांधी भवन में मचा हंगामा
हैदराबाद में कांग्रेस समीक्षा बैठक के दौरान भिड़े दो नेता, गांधी भवन में मचा हंगामा

वीडियोज

Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?
Bakrid Controversy | Bharat Ki Baat: बकरे पर बंटेंगे तो एकजुट कैसे रह सकेंगे? | Maharashtra News
Supreme Court on SIR | Sandeep Chaudhary: SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दी 'क्लीन चिट'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
UCC पर हिमंत का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ओवैसी बोले- मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश; असम विधानसभा से बिल पास
असम में UCC बिल पास: बहुविवाह पर रोक, लिव-इन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ओवैसी बोले मुसलमानों पर...
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
Embed widget