एक्सप्लोरर

अधीर रंजन के बयान को लेकर मुख्तार अब्बास नकवी का तंज, कहा- 'हेडलेस' कांग्रेस अब 'ब्रेनेलस' हो गई

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान को लेकर तंज किया है. उन्होंने कहा कि 'हेडलेस कांग्रेस' अब 'ब्रेनलेस' हो गई है.

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी कांग्रेस पर तंज कसा है. मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 'हेडलेस कांग्रेस' अब 'ब्रेनलेस' हो गई है. दरअसल, चौधरी ने लोकसभा में सरकार से सवाल किया कि जम्मू कश्मीर देश का आंतरिक विषय है या द्विपक्षीय मामला ? साथ ही उन्होंने कहा कि 1948 से संयुक्त राष्ट्र राज्य संबंधी स्थिति की निगरानी कर रहा है.

इस पर नकवी ने कहा, "हेडलेस कांग्रेस अब ब्रेनलेस हो गई है. आप कैसे कह सकते हैं कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा नहीं है और यह हमारा आतंरिक मामला नहीं है?" उन्होंने दावा किया, "हार से परेशान कांग्रेस मानसिक रूप से दिवालिया हो गई है. सोनिया गांधी सदन में थीं, राहुल गांधी सदन में थे, लेकिन किसी ने चौधरी को नहीं रोका."

नकवी ने कहा कि कांग्रेस के पास अतीत में हुई गलतियों को सुधारने का मौका था, लेकिन अब वह अपनी गलतियों का विस्तार कर रही है. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 का खात्मा होने से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में समस्याओं के समाधान का रास्ता साफ होगा.

गौरतलब है कि निचले सदन में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने जम्मू कश्मीर संबंधी संकल्प पेश किये जाने का विरोध करते हुए कहा, "आप कहते हैं कि जम्मू कश्मीर देश का आंतरिक विषय है. 1948 से संयुक्त राष्ट्र (यूएन) राज्य संबंधी स्थिति की निगरानी कर रहा है, यह बुनियादी प्रश्न है और सरकार को स्थिति स्पष्ट करना चाहिए. आप बतायें कि यह आंतरिक मामला है या द्विपक्षीय?" सत्तापक्ष के सदस्यों ने चौधरी के इस बयान का विरोध किया. इस दौरान टोका-टोकी की स्थिति भी देखने को मिली.

UN बयान विवाद: अधीर रंजन चौधरी बोले बयान पर कायम, सोनिया के गुस्सा होने पर कहा- समझने में भूल हई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget