एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: योगी आदित्यनाथ के कोलकाता दौरे पर 'भड़के' बंगाल जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख, UP सीएम को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Gyanvapi Controversy: टीएमसी के नेता सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ पॉलिटिकल लोगों से बात की है. वह अपनी मुट्ठी की ताकत दिखाना चाहते हैं.

Siddiqullah Chaudhary on Yogi Adityanath: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पश्चिम बंगाल के प्रमुख और टीएमसी नेता सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने ज्ञानवापी मामले को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला है. मस्जिद पर चल रहे विवाद को लेकर भी उन्होंने टिप्पणी की है. उन्होंने इसे लेकर कहा, "ज्ञानवापी तो काफी पुराना मामला है. यह 800 साल की मस्जिद है. वह (योगी आदित्यनाथ) कोर्ट के जरिये से पुराना कागज निकाल लाए हैं और प्रूफ डाला है. यह सब झूठ है, गलत बात है, ऐसा नहीं होना चाहिए."

उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि, "उन्होंने असेंबली के जिम्मेदारों से बात की है, सिर्फ पॉलिटिकल लोगों से बात की है. वह अपनी मुट्ठी की ताकत दिखाना चाहते हैं. वह दस्तूर-ए-हिंद को खराब करना चाहते हैं. हम उसके खिलाफ पूरा विरोध करते हैं."

'हमें क्यों परेशान कर रहे हैं'

उन्होंने आगे कहा, "आज इस मामले को लेकर लाखों मुसलमान परेशान हैं. हमें क्यों परेशान कर रहे हैं. हम भी हिंदुस्तानी शहरी हैं और बहुत मजबूत हैं. अगर वह नहीं मानेंगे तो आगे चलकर तय किया जाएगा कि हमें क्या करना है और क्या होगा. हम लोग तो अमन से शांति तरीके से चलना चाहते हैं. हमने किसी को भला-बुरा नहीं कहा है. यह हमारे मजहब का पैगाम है."

चितरंजन दास को बताया असली हिंदू

सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए आगे कहा कि, "हमें पता है कि ये असली हिंदू नहीं हैं. चितरंजन दास अच्छे हिंदू थे, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, रविंद्र नाथ टैगोर असली हिंदू थे, लेकिन ये नकली हिंदू हैं और गंदे वाले हिंदू हैं. सिद्दीकुल्लाह चौधरी से जब पूछा गया कि वह योगी आदित्यनाथ को क्या कहेंगे, अभी चुनाव का समय है उनका कोलकाता में आना-जाना लगा रहेगा. इस पर उन्होंने कहा कि अगर वह यहां आए तो हम उनका विरोध करेंगे. उन्हें जबरदस्त एहतिजाज (विरोध प्रदर्शन) देखना पड़ेगा."

कौन हैं सिद्दीकुल्लाह चौधरी?

सिद्दीकुल्लाह चौधरी पश्चिम बंगाल में टीएमसी के नेता हैं. वह पश्चिम बंगाल विधान सभा में मंतेश्वर निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं. वह ममता सरकार में मंत्री भी हैं. इसके अलावा जमीयत उलेमा-ए-हिंद की पश्चिम बंगाल शाखा के अध्यक्ष भी हैं.

ये भी पढ़ें

Pakistan Election: 'फेल हुआ नवाज शरीफ का लंदन प्लान,' चुनावी नतीजों पर आया जेल में बंद इमरान खान का पहला रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget