एक्सप्लोरर

Pakistan Election: 'फेल हुआ नवाज शरीफ का लंदन प्लान,' चुनावी नतीजों पर आया जेल में बंद इमरान खान का पहला रिएक्शन

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में नेशनल असेंबली की 265 सीटों के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुई. वर्तमान में निर्वाचन अधिकारी वोटों की गिनती कर रहे हैं.

Imran Khan: पाकिस्तान चुनाव को लेकर वोटों की गिनती चल रही है. काउंटिंग में काफी देरी भी देखने को मिल रही है. इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री और 'पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ' (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान ने जीत का दावा कर दिया है. इमरान ने एआई-बेस्ड आवाज के साथ 'जीत के भाषण' वाले वीडियो को जारी किया है. उन्होंने कहा है कि 'पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज' (पीएमएल-एन) के मुखिया नवाज शरीफ का 'लंदन प्लान' फेल हो गया है. 

इमरान खान का ये वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है, जब पाकिस्तान चुनाव में उनकी पार्टी समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार सीटों की संख्या के लिहाज से सबसे आगे चल रहे हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों ने 97 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि नवाज शरीफ की पार्टी को 72 सीटें मिली हैं और बिलावल भुट्टो की पीपीपी 52 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है. पाकिस्तान में 265 सीटों पर चुनाव हुए, जिसमें से 252 के नतीजे आ गए हैं. बहुमत के लिए 133 सीटों की जरूरत है.

इमरान ने क्या-क्या कहा?

पीटीआई संस्थापक ने वीडियो में कहा, 'मेरे प्यारे देशवासियों. बड़ी संख्या में पोलिंग बूथ पहुंचकर और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल कर आपने नागरिकों के अधिकारों का प्रयोग करने की आजादी की बहाली की नींव रखी है. मैं आप सभी को चुनाव में शानदार जीत दिलाने के लिए बधाई देता हूं. मुझे आपके वोट डालने के लिए इतनी बड़ी संख्या में आने पर पूरा भरोसा था.'

उन्होंने आगे कहा, 'आप मेरे भरोसे पर खरे उतरे और चुनाव के दिन भारी वोटिंग ने लोगों को हैरान करके रख दिया है. लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आपकी सक्रिय भागीदारी की वजह से 'लंदन प्लान' फेल हो गया है. नवाज शरीफ कम बुद्धि वाले नेता हैं, जो अपनी पार्टी के 30 सीटों पर पिछड़ने के बावजूद विजयी भाषण देने लगे.'

चुनाव में धांधली का मुद्दा भी उठाया

पूर्व पीएम ने एक बार फिर से दावा किया कि चुनाव में धांधली की जा रही है. उन्होंने कहा, 'कोई भी पाकिस्तानी चुनाव में हो रही हेरफेर को स्वीकार नहीं करने वाला है. अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी इस पर बड़े पैमाने पर रिपोर्टिंग हुई है. फॉर्म 45 डेटा के अनुसार, हम 170 से अधिक नेशनल असेंबली सीटें जीतने की ओर अग्रसर हैं.' उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान में लोकतंत्र की बहाली के लिए एक तारीख तय कर दी है. हम 2024 का चुनाव दो-तिहाई बहुमत से जीत रहे हैं. आपके वोट की ताकत सबने देखी है. अब इसे बचाने करने की अपनी क्षमता दिखाएं.'

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में फिर पीएम बनेंगे नवाज शरीफ? लाहौर में बंद कमरे में हुई बिलावल भुट्टो और आसिफ अली संग बैठक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget