एक्सप्लोरर

जामिया में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई का नया वीडिया आया सामने, प्रियंका गांधी ने कहा- 'जल्द कार्रवाई हो'

जामिया कैंपस में पुलिस की छात्रों पर कार्रवाई का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो के आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्रवाई की मांग की है.

नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) यूनिवर्सिटी के छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. पिछले साल 15 दिसंबर के इस मामले के सामने आए वीडियो फुटेज में पुलिस के जवान रीडिंग हॉल में पढ़ाई कर रहे बच्चों पर लाठी चलाते दिख रहे हैं. वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. प्रियंका गांधी ने कहा है कि अगर जामिया में हुई हिंसा पर किसी पर कार्रवाई नहीं होती है तो सरकार की नीयत पूरी तरह से देश के सामने आ जाएगी.

प्रियंका गांधी का बयान 

प्रियंका गांधी ने कहा, ''15 दिसंबर 2019 को नया फुटेज जामिया के ओल्ड रीडिंग हॉल का बताया जा रहा है. वीडियो में दिल्ली पुलिस कर्मियों को हॉल में प्रवेश करते हुए और पढ़ रहे छात्रों की लाठियों से पिटाई करते हुए देखा जा रहा है. देखिए कैसे दिल्ली पुलिस पढ़ने वाले छात्रों को अंधाधुंध पीट रही है। एक लड़का किताब दिखा रहा है लेकिन पुलिस वाला लाठियां चलाए जा रहा है. गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने झूठ बोला कि उन्होंने लाइब्रेरी में घुस कर किसी को नहीं पीटा. इस वीडियो को देखने के बाद जामिया में हुई हिंसा को लेकर अगर किसी पर एक्शन नहीं लिया जाता तो सरकर की नीयत पूरी तरह से देश के सामने आ जाएगी.''

जामिया हिंसा का जो वीडियो सामने आया है उस पर दिल्ली पुलिस ने भी बयान दिया है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (क्राइम) प्रवीर रंजन ने कहा है कि हमने सामने आए वीडियो का संज्ञान ले लिया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी. दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (क्राइम) प्रवीर रंजन ने कहा, ''हमने जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी मामले पर सामने आए वीडियो का संज्ञान ले लिया है. हम इस मामले की जांच करेंगे.''

ये है मामला

पिछले साल 15 दिसंबर को जामिया के पास नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया था. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया था और सार्वजनिक बसों और निजी वाहनों को आग लगा दी थी. इसके बाद कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के जवान जामिया यूनिवर्सिटी के कैंपस के भीतर चले गए थे और छात्रों की कथित तौर पर पिटाई की थी.

यह भी पढ़ें-

अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार बने दिल्ली के सीएम, अनिल बैजल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget