एक्सप्लोरर

जामिया के जामा मस्जिद के इमाम ने छात्रों से अपील की- शांति बनाए रखें, जज्बात में बहने की जरूरत नहीं

पुलिस फिलहाल जामिया मार्च के दौरान गोली चलाने वाले आरोपी शख्स से पूछताछ कर रही है.सूत्रों के मुताबिक आरोपी शख्स ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है.

नई दिल्ली: जामिया फायरिंग की घटना के बाद जामिया के जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सुलेमान ने छात्रों से शांति की अपील की. इस घटना के बाद घटना स्थल के पास जामिया के पास छात्रों की बड़ी भीड़ जमा हो गई है. घटना स्थल के पास ही वे नारेबाजी कर रहे हैं. छात्रों को संबोधित करते हुए इमाम साहब ने शांति बनाए रखने की अपील की.

इमाम ने कहा, ''प्यारे नौजवानों मैं मस्जिद में था दो बजकर 45 मिनट पर मुझे इत्तिला मिली कि आप लोग राजघाट जाना चाह रहे थे. मेरी ख्वाहिश भी थी कि मैं भी आपके साथ इसमें शामिल रहूं. लेकिन मेरे पैर इस काबिल नहीं है कि मैं ज्यादा दूर तक चल पाऊं. मैं आपका बड़ा भाई हूं. बड़े भाई होने के नाते मैं कुछ कहने आया हूं. आज ऐसा हादसा पेश आ गया है...सराय जुलैना के करीब...मुझे बेहद अफसोस है. हमें देश चलाना है...हमारा मुल्क का मसला हमारे सामने है. प्रोटेस्ट शांतिपूर्ण तरीके से चलेगा और रहेगा. आज इस बच्चे के साथ वाकया पेश आया है. मैं उसे अपने खून का आखिरी कतरा देने के लिए तैयार हूं. मैं पहले भी अपली की थी....जज्बात में बहने की जरूरत नहीं है...यहां जो नौजवान खड़े हैं उनका एक एक कदम बेहद कीमती है. लेकिन हमारा यहां ज्यादा देर तक रुकना सही नहीं है. मैं हमेशा से आपके साथ खड़ा हूं. मुझे भी पुलिस वालों के तीन डंडे लगे हैं. मैं आपके साथ हमेशा रहूंगा. इस वक्त हालात ज्यादा बेहतर नहीं है. हमें इन हालात को देखते हुए हमें अपनी जगह वापस चलना चाहिए. मैं आप पर दवाब नहीं डाल रहा हूं.''

आज क्या हुआ?

दरअसल, दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी से महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के मौके पर राजघाट तक के लिए एक मार्च का आयोजन किया जाना था. लेकिन इस मार्च के शुरू होने से पहले ही शख्श ने गोली चला दी. ये घटना जामिया यूनिवर्सिटी और सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास की है. घटना स्थल के पास ही होली फैमली अस्पताल और फोर्टिस इस्कॉर्ट अस्पताल है. मौका-ए-वारदात पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि आरोपी शख्स रैली की तरफ आ रहा है. वह चिल्ला रहा था और कह रहा था था आओ मैं तुम्हें आजादी देता हूं. फिलहाल पुलिस आरोपी शख्स से पूछताछ कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget