'संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम...', नेहरू का नाम संग्रहालय से हटाए जाने पर बोले जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवाहर लाल नेहरू के नाम पर बने म्यूजियम और लाइब्रेरी का नाम बदले जाने को लेकर उन पर निशाना साधा है.

Jairam Ramesh On PM Modi: वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार (16 जून) को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (NMML) का नाम बदले जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और उनको संकीर्ण सोच और बदला लेने वाला व्यक्ति बताया.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट किया और कहा कि संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी है. 59 वर्षों से अधिक समय से नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय एक वैश्विक बौद्धिक ऐतिहासिक स्थल और पुस्तकों और अभिलेखों का खजाना रहा है.
अब से इसे प्रधानमंत्री म्यूजियम और सोसायटी कहा जाएगा. पीएम मोदी भारतीय राष्ट्र-राज्य के शिल्पकार के नाम और विरासत को विकृत करने, नीचा दिखाने और नष्ट करने के लिए क्या नहीं करेंगे. अपनी असुरक्षाओं के बोझ तले दबा एक छोटे कद का व्यक्ति स्वघोषित विश्वगुरु बना फिर रहा है.
संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी है। 59 वर्षों से अधिक समय से नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय एक वैश्विक बौद्धिक ऐतिहासिक स्थल और पुस्तकों एवं अभिलेखों का ख़ज़ाना घर रहा है। अब से इसे प्रधानमंत्री म्यूजियम और सोसायटी कहा जाएगा। पीएम मोदी भारतीय राष्ट्र-राज्य के…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 16, 2023
नेहरू गांधी मेमोरियल का नाम बदले जाने पर क्यों बिफरी कांग्रेस?
दरअसल तीन मूर्ति मार्ग पर बना हुआ प्रधानमंत्री संग्राहलय देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का घर रहा था. भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद से उनके अंतिम सांस लेने तक पंडित जवाहर लाल नेहरू वहीं रहते थे. उनकी मृत्यू के बाद, उनकी यादों को संजोने के लिए बाद की सरकारों ने उस घर को मेमोरियल घोषित कर दिया और उसी घर के अहाते में एक लाइब्रेरी का निर्माण कराया.
इस लाइब्रेरी में देश के पत्रकार, लेखक, रिर्सच स्टूडेंट नेहरू के समय की सरकारों उनकी नीतियों और समकालीन देशों की किताबों को पढ़ते हैं. अब इसी लाइब्रेरी का मोदी सरकार ने नाम बदल दिया है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है.
Source: IOCL























