एक्सप्लोरर

'जब तक PoK नहीं मिल जाता...', वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दिया बड़ा बयान

जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए खत्म किया गया, यह बहुत अच्छी बात है. वह वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे.

श्री राम जन्मभूमि (Shree Ramajanmabhoomi) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जगद्गुरु रामभद्राचार्य (Jagadguru Rambhadracharya) ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जब तक गुलाम कश्मीर नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा. वह मंगलवार (25 जून, 2024) को वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) दर्शन के लिए गए थे. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. इससे पहले कटरा में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने पीओके को लेकर यह बयान दिया है.

 जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि जम्मू कश्मीर देश का मुकुट है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए खत्म किया गया, यह बहुत अच्छी बात है. अब जब तक गुलाम जम्मू-कश्मीर नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि वह 28 साल बाद मां वैष्णो देवी का दर्शन करने आए हैं. जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि वह साल 1996 में मां के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर आए थे.

मई में महंगाई को लेकर पीओके में हिंसक प्रदर्शन हुए. इसे लेकर डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि पीओके हमेशा से भारत का हिस्सा था. हम सब वह कारण जानते हैं, जिनकी वजह से वह अभी पाकिस्तान के कब्जे में है. गार्गी कॉलेज में एक कार्यक्रम विश्व बंधु भारत में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि संसद में एक प्रस्ताव है, जिसमें देश का हर राजनीतिक दल यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि पीओके, जो कि भारत का हिस्सा है, वो भारत में वापस आ जाए.

उन्होंने कहा कि 10 पहले लोग पीओके के बारे में कुछ नहीं पूछते थे क्योंकि लोगों ने यह मान लिया था कि अनुच्छेद 370 को बदला नहीं जा सकता है, लेकिन जब यह हटाया गया तो लोगों को इसे स्वीकार करना होगा. उन्होंने कहा कि जब 370 को खत्म कर दिया गया तो लोग अब समझते हैं कि पीओके भी महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें:-
स्पीकर से हाथ मिला रहे थे राहुल गांधी तो पीछे खड़े थे पीएम मोदी, संजय राउत ने फोटो डालकर ले लिए मजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में पेशी, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में पेशी, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget