(Source: ECI/ABP News)
गोवा, पंजाब में आप बनाम अन्य के बीच होगी लड़ाई: केजरीवाल

पणजी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनाव ‘‘दोतरफा’’ मुकाबला होगा. केजरीवाल ने बेनौलिम विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पंजाब और गोवा में चौतरफा मुकाबला नहीं है यह दोतरफा मुकाबला है. यह धर्मयुद्ध है.’
आप सुप्रीमो ने गोवा के वोटरों से कहा कि अगर कांग्रेस या बीजेपी उम्मीदवारों की तरफ से धन की पेशकश की जाती है तो वे ले लें लेकिन वोट केवल उनकी पार्टी को दें.
रैली में उन्होंने कहा, ‘‘अगर बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार धन की पेशकश करते हैं तो मना मत करें. इसे ले लें क्योंकि यह आपका पैसा है और इसे वापस लेने में कुछ भी गलत नहीं है. अगर वे धन की पेशकश नहीं करते हैं तो उनके कार्यालय जाइये और इसके लिए पूछिए. लेकिन जब बात वोट देने की आती है तो आप के उम्मीदवार के नाम के आगे बटन दबाइए.’’
Source: IOCL


























