एक्सप्लोरर

अहमद पटेल के अकाउंटेंट के घर पर आईटी का छापा, कुछ बड़े नेताओं से भी पूछताछ की संभावना

आय़कर सूत्रों के मुताबिक ये मामला केवल हवाला के 20 करोड़ रुपये तक सीमित नहीं है और इस मामले के तार एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के बड़े नेताओ से भी जुड़े हो सकते हैं.

नई दिल्लीः इलेक्शन में कलेक्शन मामले की जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है और कहा जा रहा है कि ये ऐसा खुलासा है जिसकी जांच की आंच में अब कांग्रेस के कई बडे़ नेता झुलस सकते हैं. आयकर विभाग का दावा है कि दिल्ली के तुगलक रोड से हवाला के जरिए आई 20 करोड़ रुपये की रकम एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के मुख्यालय पहुंची थी. आयकर विभाग ने इस मामले में कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल के करीबी माने जाने वाले मोइन के यहां छापेमारी भी की और उसके बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. आयकर विभाग ने रविवार को दो जगहों पर छापे मारे राजधानी दिल्ली में आयकर विभाग ने रविवार को दो जगहों पर छापे मारे. उनमें पहला घर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सहायक राजेद्र मिगलानी का ग्रीन पार्क स्थित घर था और दूसरा घर गीता कालोनी का था. पूर्वी दिल्ली में गीता कालोनी स्थित ताज एन्क्लेव में आयकर विभाग की टीम ने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के चीफ एकाउंटेंट मोइन के घर पर छापा मारा. आयकर विभाग के मुताबिक छापे की कार्रवाई अभी भी जारी है. आयकर विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि हवाला के जरिए मध्यप्रदेश से 20 करोड़ रुपये आए थे जिसे लेकर ये छापेमारी की गई. घर की पहचान कर ली गई-आयकर विभाग आयकर विभाग का दावा है कि दिल्ली के तुगलक रोड स्थित एक कद्दावर नेता के यहां हवाला के जरिए 20 करोड रुपये की रकम आई और फिर ये रकम एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के मुख्यालय पहुंचाई गई. आयकर सूत्रों का दावा है कि इस घर की पहचान कर ली गई है और इसी सिलसिले में मोइन के घर पर छापा मारा गया है. आयकर विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि 20 करोड रुपये की रकम कहां गई इसे लेकर मोइन के यहां छापेमारी के दौरान उससे पूछताछ भी की जा रही है. इसी पूछताछ के दौरान मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल खुद गीता कालोनी के इस घर में पहुंच गए. अहमद पटेल बीमार मोइन को देखने गए थे-सूत्र हालांकि अहमद पटेल के करीबी सूत्रों का कहना है कि मोइन जब सोमवार को दफ्तर नही आया और उसके बारे में पता चला कि वो बीमार है तो अहमद पटेल सोमवार की देर शाम उसे देखने आए थे. उन्हें किसी ने रोका नहीं और ना ही उन्हें किसी मामले की जानकारी थी. उन्होंने बीमार के हालचाल लिए और 10 मिनट बाद वहां से निकल गए. आय़कर सूत्रों के मुताबिक ये मामला केवल हवाला के 20 करोड़ रुपये तक सीमित नहीं है और इस मामले के तार एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के बड़े नेताओ से भी जुड़े हो सकते हैं. ऐसे ही एक नेता का घर तुगलक रोड पर भी है और मोइन से पूछताछ के बाद इन नेताओं को भी पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है. IT रेड में खुलासा, हवाला के जरिए दिल्ली में बड़ी पार्टी के दफ्तर भेजे गए 20 करोड़, अहमद पटेल के अकाउंटेंट पर भी छापा चार राज्यों में आईटी विभाग के छापे, दस्तावेजों से मिला चुनाव में काले धन के इस्तेमाल का इशारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget