एक्सप्लोरर

कोरोना महामारी के बीच ISRO कमबैक के लिए तैयार, चीन पर पैनी नजर रखने के लिए ये है प्लान

कोरोना महामारी से बीच इसरो अब एक बार फिर अंतरिक्ष में उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस साल का पहला सेटेलाइट नवंबर महीने में लॉन्च करने की तैयारी है.

बेंगलुरू: भारत और चीन के बीच चल रही तनातनी के बीच इसरो भारत का एक और जासूस भेजने जा रहा है. ये अंतरिक्ष से चीन की हर गतिविधि पर अपनी पैनी नजर रखेगा. कोरोना महामारी के कारण इसरो के मिशन पर नहीं इसका खासा असर पड़ा है. अब तक दस से ज्यादा मिशन इससे प्रभावित हुए हैं. लेकिन अब इसरो फिर एक बार अंतरिक्ष में उड़ान भरने को पूरी तरह से तैयार है. कोरोना महामारी के बीच इसरो इस साल का अपना पहला सेटेलाइट नवंबर महीने में प्रक्षेपित करने की तैयारी कर रहा है.

साथ ही इसरो दिसंबर से पहले अपना नया रॉकेट 'स्मॉल सैटेलाइट लांच व्हीकल' यानी एसएसएलवी लांच करने की योजना भी बना रहा है. बड़ी मोटर- ठोस ईंधन वाली बूस्टर मोटर की जांच के लिए आवश्यक परीक्षण नवंबर में किया जाएगा. इसरो के अनुसार इसका का लांच PSLV C49 की उड़ान के बाद श्रीहरिकोटा के पहले लॉन्च पैड से होगा. अगले महीने PSLV C49 अपने साथ RISAT 2BR2 और लगभग 10 अन्य कमर्शियल उपग्रहों को लेकर उड़ान भरेगा.

कोविड महामारी के चलते ठप पड़ी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने में इसरो अब जुट गया है. तीन रॉकेट के जरिए देश-विदेश के दर्जन भर से ज्यादा उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे. इस सिलसिले में आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से रॉकेट छोड़ने के लिए एक वर्चुअल लांच कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है.

यह सेंटर तिरुअनंतपुरम के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में बनाया गया है. यहीं से रिमोट के जरिये श्रीहरिकोटा में रॉकेट का परीक्षण चल रहा है और इसी तरह लांचिंग भी होगी. इसरो ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौर में एजेंसी ने सेटेलाइट लांचिंग की प्रक्रिया में कम से कम लोगों को श्रीहरिकोटा भेजने के लिए वर्चुअल लॉन्चिंग का विकल्प तैयार किया है. इसके चलते इस समय रॉकेटों के परीक्षण का कार्य वीएसएससी स्थित वर्चुअल लांच कंट्रोल सेंटर से हो रहा है. श्रीहरिकोटा में तीन रॉकेट लांचिंग के लिए तैयार हैं.

पहला रॉकेट PSLV C49 नवंबर के फर्स्ट हाफ में छोड़ा जाएगा. इसके बाद दिसंबर में PSLV C50 और उसके GSAT- 12R को छोड़ा जाएगा. इसके अलावा इसरो GiSAT-1 और अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटलाइट MicroSat-2A को भी प्रक्षेपित करने की तैयारी कर रहा है.

 इसरो आरएलवी का परीक्षण भी दिसंबर तक करने जा रहा है. RLV यानी री- यूसेबल लॉन्च व्हेकिल, जो कि कक्षा में उपग्रहों को भेजने के बाद अगले मिशन के लिए वापस धरती पर लौट आएगा. जिसका इस्तेमाल दोबारा अगले मिशन के लिए किया जा सकेगा. यह भारत का देसी स्पेस शटल होगा.

अमेरिका के स्पेस शटल के समान ही इसरो अपने देसी शटल आरएलवी बनाने जा रहा है. इसरो का यह कदम उपग्रह प्रक्षेपण लागत को भी कम करेगा. अब तक इसरो केवल पीएसएलसी और जीएसएलवी का इस्तेमाल कर रहा है. जल्द ही एसएसएलवी और आरएलवी के टेस्ट के साथ ही इसरो को अपने मिशन के लिए मेजर बूस्ट मिलेगा. RLV के परीक्षण के बाद कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में पुन: लैंडिंग की जाएगी.

कोरोना के कारण इसरो पर इसका खासा प्रभाव पड़ा है. लेकिन अब इसरो पूरी तरह कमबैक करने को तैयार है. हालांकि इसरो के कुछ खास मिशन में कुछ देरी ज़रूर होगी लेकिन देश के वैज्ञानिक सूरज तक पहुंचने का मिशन आदित्य L 1, चंद्रयान -3, अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष तक भेजने का मिशन गगनयान और मंगलयान 2 पर भी दिन रात काम कर रहे हैं.

जानिए- आंसुओं के साथ माफी मांगने वाले तानाहशाह किम जोंग उन को, जिसके जुल्मों को जानकर आप सहम जाएं  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget