एक्सप्लोरर

अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, देश का सबसे वजनी सैटेलाइट GSLVMK3 सफलतापूर्वक लॉन्च

श्रीहरिकोटा/नई दिल्ली: भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में सफलता का नया परचम फैराया है. भारतीय वैज्ञानिकों ने देश का सबसे वजनी रॉकेट GSLVMK3 को सफलता पूर्वक लॉन्च कर दिया. लॉन्च के साथ ही श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेन्टर में इसरो के वैज्ञानिक खुशी से झूम उठे. 300 करोड़ की लागत से बने इस रॉकेट के लॉन्च के साथ ही अपने यान से अंतरिक्ष में भारतीय को भेजने की संभावनाओं को पंख लग गए हैं. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों को बधाई GSLVMK3 के सफलतापूर्वक लॉन्च के बाद राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो और देश को बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ''GSLV – MKIII D1/GSAT-19 मिशन के सफलतापूर्वक लॉन्च पर इसरो के समर्पित वैज्ञानिकों को बधाई.'' अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, देश का सबसे वजनी सैटेलाइट GSLVMK3 सफलतापूर्वक लॉन्च अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, देश का सबसे वजनी सैटेलाइट GSLVMK3 सफलतापूर्वक लॉन्च जानें क्या खास है GSLV MK3 में ? इसरो के अनुसार संचार उपग्रह जीसैट-19 को अंतरिक्ष में ले जाने का 25 घंटे का काउंटडाउन कल शुरू हुआ था. इस सैटेलाइट को अंतरिक्ष में ले जाने का काम देश का सबसे भारी राकेट जीएसएलवी एमके-III डी-1 करेगा. इससे दुनिया में भारत की साख और भी बढ़ जाएगी. जीएसएलवी एमके-III डी-1 राकेट 3,136 किलोग्राम वजन के उपग्रह जीसैट-19 को अंतरिक्ष में स्थापित करेगा. अब तक 2300 किलोग्राम से अधिक वजन के संचार उपग्रहों के लिए इसरो को विदेशी लॉन्‍चर्स पर निर्भर रहना पड़ता था. जजीएसएलवी एमके-III डी-1 4000 किलोग्राम तक के पेलोड को उठाकर भूतुल्यकालिक अंतरण कक्षा (जीटीओ) और 10 हजार किलोग्राम तक के पेलोड को पृथ्वी की निचली कक्षा में पहुंचाने में सक्षम है. जीएसएलवी मार्क III डी-1 जिस GSAT19 को लेकर आज उड़ान भरेगा, वो अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट है. सैटेलाइट के बारे में अगर आपको बताए तो ये जिओ-स्टेशनरी कम्युनिकेशन सैटेलाइट है, जिसका वजन 3136 किलो का है. यानी अब तक इसरो ने जितने भी उपग्रह लॉन्च किए है, उनमे ये सबसे भारी है. नयी पीढ़ी का सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-III डी-1 को माना जा रहा है. इसमें भी स्वदेशी तकनीक से तैयार क्रायोजेनिक इंजन लगा है, पहले भेजे गये उपग्रहों का प्रभावी डेटा जहां प्रति सेकेंड एक गीगाबाइट है, वहीं जीसैट- 19 से प्रति सेकेंड चार गीगाबाइट डेटा मिलेगा. इसरो चेयरमैन ए एस किरण कुमार ने कहा कि सभी नये यान और सभी नये उपग्रहों के साथ यह एक बड़ा प्रयोग है. जी सैट 19 की खासियत
  • तीन टन से ज्यादा वजन.
  • अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, अहमदाबाद में बना है.
  • भारत में बना और प्रक्षेपित होने वाला सबसे विशाल व भारी उपग्रह है.
  • स्वदेश निर्मित लीथियम आयन बैटरियों से संचालित होगा.
  • जियोस्टेशनरी रेडिएशन स्पेक्टोमीटर अंतरिक्ष उपकरण ले जायेगा, जिससे आवेशित कणों की प्रकृति तथा उपग्रहों और उनके इलेक्ट्रॉनिक तत्वों पर अंतरिक्ष विकिरणों के प्रभाव की निगरानी और अध्ययन होगा.
  • नये तरीके के मल्टीपल फ्रीक्वेंसी बीम के इस्तेमाल से इंटरनेट स्पीड और कनेक्टिविटी बढ़ जायेगी.
  • इसरो के नये संचार उपग्रह जीसैट-19 और आने वाले वक्त में लांच किए जाने वाला जीसैट-11 भारत के संचार क्षेत्र की दशा और दिशा बदल सकते हैं. इनसे ऐसी इंटरनेट सेवाएं मिलेंगी, जैसे कि पहले कभी नहीं मिलीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget