एक्सप्लोरर

2028 में अंतरिक्ष में भारत बनाएगा अपना 'घर', पृथ्वी का हर रोज लगेगा चक्कर, जानिए स्पेस स्टेशन बनने से क्या-क्या होंगे फायदे

India Space Station: भारत स्पेस में अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाना चाहता है. अभी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन और चीनी स्पेस स्टेशन ही अंतरिक्ष में मौजूद हैं.

ISRO Space Station: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने 2028 तक भारत का पहला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन लॉन्च करने का ऐलान किया है. भारत ने पिछले डेढ़ दशक में स्पेस सेक्टर में बड़ी कामयाबी हासिल की है. चंद्रमा पर लैंडर उतारना हो या फिर मंगल ग्रह तक मिशन पहुंचाना या फिर ढेरों सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजना. भारत ने हर साल स्पेस में बढ़त ही हासिल की है और अब उसका मकसद स्पेस में अपना 'घर' यानी स्पेस स्टेशन बनाना है. 

इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया है कि स्पेस स्टेशन के शुरुआती मॉड्यूल को कब लॉन्च किया जाएगा. उन्होंने कहा है कि अगले पांच सालों के भीतर यानी 2028 तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के हमारे शुरुआती मॉड्यूल को ऑर्बिट में पहुंचा दिया जाएगा. पहला मॉड्यूल 8 टन वजन वाला होगा. उन्होंने कहा कि भारत अमृत काल के भीतर की अपना 'भारत स्पेस स्टेशन' स्थापित करना चाहता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि स्पेस स्टेशन से देश को क्या फायदा होने वाला है.

किन देशों के पास हैं स्पेस स्टेशन? 

स्पेस में अभी दो स्पेस स्टेशन हैं, इसमें से एक चीन का 'तियानगोंग स्पेस स्टेशन' है, जबकि दूसरा 'इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन' है, जिसे दर्जन भर देशों ने मिलकर तैयार किया है. चीन का तियानगोंग स्पेस स्टेशन 2022 से ही ऑपरेशनल है. वर्तमान में इस पर तीन एस्ट्रोनोट्स भी मौजूद हैं. ये पृथ्वी से 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्कर लगा रहा है. चीन ने पहले भी दो 'अस्थायी स्पेस स्टेशन', तियांगोंग-1 और तियांगोंग-2 को ऑर्बिट में भेजा था. 

अगर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) की बात करें, तो ये प्रसिद्ध स्पेस स्टेशन है. अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा, रूस की रोस्कोमोस, जापान की जाक्सा, यूरोप की ईएसए और कनाडा की सीएसए ने मिलकर इस स्टेशन को तैयार किया. ये सभी मिलकर आईएसएस को कंट्रोल करते हैं. आईएसएस को 1998 में लॉन्च किया गया था. ये पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर चक्कर लगा रहा है. स्पेस में भेजा गया ये इंसान का बनाया सबसे बड़ा स्ट्रक्चर है. 

भारत के स्पेस स्टेशन से क्या फायदे होंगे? 

  • पृथ्वी के ऊपर भारत स्पेस स्टेशन होने से हमें 24 घंटे धरती की तस्वीरें क्लिक करने का मौका मिलेगा. इसके जरिए देश को जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक घटनाओं की समझ, ज्वालामुखी विस्फोट की जानकारी और रोशनी से होने वाले प्रदूषण के बारे में पता चलेगा. मौसम में होने वाले बदलाव का भी ऊपर से ही पता चलेगा. 
  • स्पेस स्टेशन पर कई तरह के साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट किए जा सकेंगे. माइक्रोब्स पर रिसर्च करना होगा या किसी बीमारी को स्पेस के वातावरण में समझना हो या फिर इंसानी शरीर किस तरह के काम करता है, ये सब हमें स्पेस स्टेशन पर बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी. स्पेस में पौधे उगाने जैसे काम भी किए जाएंगे.
  • स्पेस स्टेशन होने का एक बड़ा फायदा ये होगा कि ये हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्पेस सेक्टर में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा. स्पेस स्टेशन में मौजूद एस्ट्रोनोट्स भारतीय छात्रों से बात कर पाएंगे और उन्हें मोटिवेट कर पाएंगे. अंतरिक्ष में इसकी मौजूदगी वहां बढ़ती हमारी धाक को भी दिखाने का काम करेगी. 
  • स्पेस सेक्टर में काम करने वाले भारतीय बिजनेस, रिसर्चर्स और वैज्ञानिकों को अगर कोई टूल टेस्ट करना होगा, तो वो उसे स्पेस स्टेशन पर भेज पाएंगे. इसके जरिए किसी भी स्पेस प्रोडक्ट को बेहतर करने में मदद मिलेगी. आने वाले वक्त में वैसे भी स्पेस सेक्टर काफी बूम करने वाला है. 
  • भारत अपने पड़ोसी देशों की भी इस स्पेस स्टेशन से मदद कर पाएगा. अगर किसी देश को अपने एस्ट्रोनोट्स को अंतरिक्ष में भेजना होगा तो भारत इसमें उनकी मदद कर पाएगा. ये ठीक ऐसा ही होगा, जैसे जापान, कनाडा के एस्ट्रोनोट्स आईएसएस पर जाकर ठहरते हैं. 
  • भारत भविष्य में चंद्रमा और मंगल ग्रह पर भी इंसानों को भेजने का विचार कर रहा है. ऐसे में पृथ्वी के बाहर ये उन एस्ट्रोनोट्स के लिए एक बेस कैंप का भी काम करेगा. अभी भारतीय एस्ट्रोनोट्स को स्पेस में भेजने की भी तैयारी चल रही है. 

यह भी पढ़ें: पृथ्वी की 'जुड़वा बहनों' जैसे ग्रहों पर मुश्किल होगा जीवन? दुनिया के सबसे ताकतवर टेलिस्कोप की खोज से मिला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget